Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajiv Gandhi Death Anniversaryः राजीव गांधी का जमशेदपुर से था गहरा रिश्ता, पहली बार इंदिरा गांधी के साथ आए थे; शिद्दत से किए जा रहे याद

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 21 May 2021 12:04 PM (IST)

    Rajiv Gandhi Relationship with Jamshedpur पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जमशेदपुर से गहरा रिश्ता था। वे यहां अक्सर आते थे। राजीव गांधी पहली बार 1983 में अपनी मां तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ आए थे। टाटा स्टील की प्लैटिनम जुबिली मनाई जा रही थी।

    Hero Image
    राजीव गांधी पहली बार 1983 में अपनी मां तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ आए थे।

    जासं, वीरेंद्र ओझा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जमशेदपुर से गहरा रिश्ता था। वे यहां अक्सर आते थे। राजीव गांधी पहली बार 1983 में अपनी मां तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ आए थे। उस वक्त टाटा स्टील की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबिली मनाई जा रही थी। राजीव उस समय कांग्रेस के महासचिव थे। इन दोनों ने टाटा स्टील का भ्रमण भी किया था, जिसमें इनकी अगवानी टाटा संस के तत्कालीन चेयरमैन जेआरडी टाटा ने किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव गांधी इसके बाद 18 अक्टूबर 1984 को जमशेदपुर आए। इस दौरान इन्होंने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया था। तब वे सांसद के साथ कांग्रेस के महासचिव भी थे। शिलान्यास करने से पहले राजीव गांधी ने जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ परिसदन में बैठक भी की थी। करीब आधे घंटे की बैठक में उन्होंने एक-एक करके सभी जिला पदाधिकारियों से बात की थी। उस समय कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धनंजय महतो व रामाश्रय प्रसाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे।

    राहुल गांधी भी थे साथ

    माइकल जॉन ऑडिटोरियम के शिलान्यास कार्यक्रम में राजीव गांधी के साथ राहुल गांधी भी मौजूद थे। इस दौरान टाटा स्टील के अधिकारी भी शामिल हुए थे। राजीव गांधी ने उनसे टटा स्टील और जमशेदपुर के बारे काफी सवाल किए थे। उस समय टाटा स्टील के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक रूसी मोदी और वीजी गोपाल टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष थे। राजीव गांधी ने दोनों से टाटा स्टील और कर्मचारियों के बारे में अलग से बातचीत भी की थी।

    प्रधानमंत्री रहते आए थे चुनाव प्रचार करने

    राजीव गांधी उस दिन जमशेदपुर में लगभग ढाई घंटे रहे। राजीव गांधी के जमशेदपुर आगमन को 14 दिन ही हुए थे कि उनकी मां व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नई दिल्ली स्थित आवास पर उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री घोषित किया गया था। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु स्थित श्रीपेरंबदुर में लिट्टे की मानवबम ने हत्या कर दी थी। वे वहां चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे। प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी लोकसभा चुनाव के प्रचार में जमशेदपुर व चाईबासा भी आए थे।

    comedy show banner
    comedy show banner