Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कीताडीह गुरुद्वारा में गुरु के उपदेश सुनकर संगत हुई निहाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 15 Mar 2019 08:00 AM (IST)

    धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के नेतृत्व में कीताडीह गुरुद्वारा में गुरुवार से दो दिवसीय महान कीर्तन समागम की शुरुआत की गई।

    कीताडीह गुरुद्वारा में गुरु के उपदेश सुनकर संगत हुई निहाल

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के 550वें आगमन दिवस व नानकशाही संवत 551 की आरंभता (सिख नया साल) के मौके पर संगत ने गुरुवार को अपने गुरु का आशीर्वाद लिया। धर्म प्रचार कमेटी, अकाली दल के नेतृत्व में कीताडीह गुरुद्वारा में गुरुवार से दो दिवसीय महान कीर्तन समागम की शुरुआत की गई। यहा पंथ प्रसिद्ध कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह जी ने गुरु उपदेशों से संगत को गुरु घर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुरु के वचनों का हवाला देते हुए कहा कि नेकी से की गई कमाई की सराहना और बरकत मनुष्य पर बनी रहती है। समागम के दौरान ढाडी जत्था केवल सिंह अनमोल तरनतारन वाले ने भी गुरु नानक देव जी के जीवनी संगत से साझा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पूर्व सुबह नौ बजे कीताडीह गुरुद्वारा में मंगलवार से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। जिसके उपरांत कीर्तन दरबार की शुरुआत हुई, जिसमें स्थानीय कीर्तनी जत्थों ने गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समागम में गुरु दरबार में झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर, महासचिव रविंद्र कौर, टिनप्लेट से सुरजीत सिंह, मानगो के प्रधान भगवान सिंह समेत कई ने हाजरी भरी। 15 सौ संगत के बीच गुरू का अटूट लंगर वितरित किया गया। वहीं गुरुवार की शाम शाम को भी कीर्तन दरबार में संगत पहुंची। रात दस बजे तक कीर्तन दरबार चला।

    कीर्तन दरबार को सफल बनाने में दल के जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह, प्रधान गुरदीप सिंह, रामकिशन सिंह, रविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, हरजीत सिंह, रविंद्रपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, कीताडीह के अर्जुन सिंह वालिया, जगजीत सिंह गाधी, गुरमेल सिंह, हरबंश सिंह, हरविंदर सिंह बिल्ला, सुखविंदर सिंह आदि का सहयोग रहा।

    --

    सरजामदा गुरुद्वारा में मना प्रकाश पर्व

    सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को 551वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह और भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा को गुरुवार कमेटी की ओर से शॉल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर कमेटी के पपिदर सिंह, जगप्रीत सिंह, लखविदर सिंह, गुरनाम सिंह, पुट्टी सिंह, मिंटा सिंह, परमजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया।