किसी भी उम्र में हो सकती है सोरायसिस, सही समय पर इलाज जरूरी : डॉ. आर कुमार
सोरायसिस स्किन से जुड़ी एक अॉटोइम्यून बीमारी है। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। इसमें उम्र कोई मायने नहीं रखता है। सोरायसिस होने पर त्वचा पर लाल रंग की मोटी परत हो जाती है जो चकत्ते की तरह दिखती है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : विश्व सोरायसिस दिवस के मौके पर शुक्रवार को गोलमुरी व आदित्यपुर स्थित डॉ. कुमार क्लीनिक में जागरूकता व जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 36 लोगों की जांच की गई। साथ ही लोगों को सोरायसिस के बारे में जागरूक किया गया।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर कुमार ने बताया कि सोरायसिस के प्रति लोगों में जागरूकता का अभाव है। बीमारी की सही जानकारी नहीं होने की वजग से लोग झोलछाप चिकित्सकों के चक्कर में फंस जाते है और इस दौरान उनकी बीमारी और भी बढ़ने लगती है। एेसे में चर्म रोग से संबंधित कोई भी बीमारी होने पर चर्म रोग विशेषज्ञ से ही दिखाने चाहिए।
सोरायसिस रोग क्या है
डॉ. आर कुमार ने बताया कि हर साल 29 अक्टूबर को विश्व सोरायसिस दिवस मनाया जाता है। सोरायसिस स्किन से जुड़ी एक अॉटोइम्यून बीमारी है। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। इसमें उम्र कोई मायने नहीं रखता है। सोरायसिस होने पर त्वचा पर लाल रंग की मोटी परत हो जाती है, जो चकत्ते की तरह दिखती है। इस दौरान खुजली के साथ-साथ दर्द और सूजन भी होती है।डॉ. आर कुमार ने कहा कि सोरायसिस के पांच अलग-अलग प्रकार होते हैं। एेसे में लोगों को विशेष तौर पर सावधान होने की जरूरत होती है।
सोरायसिस के प्रकार
- प्लाक सोरायसिस : प्लाक सोरायसिस में त्वचा पर लाल उभरे हुए पैच देता है। ये सिल्वर डेड स्किन सेल्स से ढके होते हैं।
- गुटेट सोरायसिस : इसमें त्वचा पर छोटे आकार में लाल-लाल धब्बे हो जाता है। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी होती है।
- इनवर्स सोरायसिस : यह आमतौर पर त्वचा की सिलवटों में होता है। यह त्वचा के दर्द और लाल धब्बे का कारण बनता है।
- पस्टुलर सोरायसिस : इसमें हथेलियों और तलवों पर पस भर जाता है।
- एरिथ्रोडर्मिक सोरायसिस : यह त्वचा को बहुत ज्यादा लाल कर देता है।
सोरायसिस के लक्षण
- त्वचा में सूजन और लाल त्वचा हो जाता है। इस दौरान खुजली और दर्द महसूस होता है।
- हाथ के नाखून और पैर की उंगलियों के नाखूनों में गड्डे हो जाते हैं। साथ ही उसका रंग भी बदलने लगता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।