Move to Jagran APP

सुबह स्कूल जाने की हड़बड़ी बच्चों को कर रही बीमार, जानिए खास बीमारी के बारे में

सुबह-सुबह स्कूल जाने की हड़बड़ी में बच्चे न तो सही ढंग से नाश्ता कर पाते है और न ही खाना। इसके कारण उनके पेट में गैस सहित अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 05:33 PM (IST)
सुबह स्कूल जाने की हड़बड़ी बच्चों को कर रही बीमार, जानिए खास बीमारी के बारे में

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  बच्चों में गैस की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण देर से नाश्ता, भोजन करना सहित अन्य हैं। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न-प्रहर में लोगों को उनके सवालों का जवाब देते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जॉय भादुड़ी ने कहा कि सुबह-सुबह स्कूल जाने की हड़बड़ी में बच्चे न तो सही ढंग से नाश्ता कर पाते है और न ही खाना। इसके कारण उनके पेट में गैस सहित अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ी है। वहीं उन्होंने कहा कि एक माह में दो बार सर्दी-खांसी होना सामान्य बातें है। इससे लोगों को घबराना नहीं चाहिए। इससे पता चलता है कि बच्चा स्वस्थ है। डॉ. जॉय भादुड़ी से लोगों की बातचीत का प्रमुख अंश...।

loksabha election banner

सवाल : सात साल का बच्चा है। सर्दी-खांसी की समस्या रहता है।

-प्रमोद कुमार, रायरंगपुर।

जवाब : महीने में एक या दो बार सर्दी-खांसी व बुखार होना सामान्य बातें है। इस समय बच्चे का रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे बढ़ता है। इसलिए चिंता होने की जरूरत नहीं है। अगर, इससे अधिक बार सर्दी-खांसी की समस्या होने पर डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

सवाल : बच्चा दस साल का है। अपने आप बोलता और बोलने से सुनता भी नहीं है।

-आरती देवी, सोनारी।

जवाब : उम्र के साथ मानसिक विकास नहीं हो सका है। यह ऑटिज्म के लक्षण भी हो सकता है। ऑटिज्म एक बीमारी है। इसे किसी न्यूरो या फिर मनोचिकित्सक से दिखाएं। बच्चों में ऑटिज्म रोग तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण बदलते लाइफ स्टाइल है।

सवाल : बच्चे को बार-बार सर्दी-खांसी होता है। क्या करें।

-साधना चक्रवर्ती, कदमा।

जवाब : महीने में दो से अधिक बार सर्दी-खांसी होना चिंता का विषय है। एक से दो बार होना सामान्य बात है।

सवाल : आठ साल की नाती है। पेट में गैस की समस्या हो जाता है।

-ए. पाठक, कदमा।

जवाब : बच्चों में गैस की समस्या होना चिंता का विषय है। इसपर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। समय पर खान-पान नहीं होने की वजह से गैस की समस्या बढ़ रही है।

सवाल : ठंड में किस तरह की बीमारी बच्चों को अधिक होती है।

-मौसमी दास, आदित्यपुर

जवाब : ठंड में कोल्ड डायरिया व दमा की परेशानी बच्चों में बढ़ जाती है लेकिन इसबार अबतक कम मामले पहुंचे है। इसका एक कारण अधिक से अधिक बच्चों को वैक्सीन लेना व जीवन स्तर में सुधार होना है।

सवाल : बच्चे को बार-बार बुखार हो रहा है। क्या करें।

-रोहित कुमार, मानगो।

जवाब : तीन से अधिक दिन तक बुखार है तो किसी शिशु रोग विशेषज्ञ से दिखाएं।

स्वस्थ रहने के लिए बच्चों को सुझाव

- दिनचर्या बेहतर हो। समय पर नाश्ता व खाना खाए।

- बच्चों को खेलने का समय दिया जाए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होगा। तनाव कम होगा।

- बच्चे भरपूर नींद लें। छह से आठ घंटे नींद जरूरी है।

- टीकाकरण का कोर्स पूरा करें। सरकार अस्पतालों में मुफ्त में दिया जाता है।

- बच्चों पर कोई भी चीज जबरदस्ती न थोपे। दवाब डालने से उसका नकारात्मक असर बच्चों पर पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.