Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा के घर आया नया मेहमान, जमशेदपुर से है इस एक्ट्रेस का खास नाता

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:56 PM (IST)

    बालीवुड एक्सट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गयी है। बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर के टीएमएच में हुआ था। प्रियंका की नानी जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस विधायक रहीं।

    Hero Image
    प्रियंका एवं निक ने वर्ष 2018 में शादी रचाई थी।

    जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर में पैदा हुयी एवं पली-बढी प्रियंका चोपडा के घर नया मेहमान आया है। यह नामचीन बॉलीवुड एक्ट्रेस मां बन गई है। प्रियंका एवं उसके अमेरिकी पित निक की खुशियों का ठिकाना नहीं है। घर में नया मेहमान आने की जानकारी एक्सट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद साझा की। हालांकि संतान का जनम सरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका एवं उससे उम्र में काफी छोटे निक ने वर्ष 2018 में शादी रचाई थी। सरोगेसी से मां बनने वाले अभिनेता व अभिनेत्रियों की बडी संख्या है। इनमें प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर और तुषार कपूर शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड में आज देश के कई छोटे शहरों से बड़े-बड़े सितारे अपनी चमक बिखेर रहे हैं, जिसमें अपनी लौहनगरी भी शामिल है। यहां के एक सितारे ने तो बंबइया (मुंबई) फिल्मों में तब धमाकेदार इंट्री मारी थी, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं करता था। 1960-70 के दशक में खलनायक मनमोहन बॉलीवुड में छा गए थे। शहीद, गुमनाम, हमजोली, आराधना आदि सुपरहिट फिल्मों से मनमोहन ने न केवल खलनायकी का सिक्का जमाया, बल्कि कुछ खास सीन के लिए निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके थे। बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर के टीएमएच में हुआ था। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में उसकी ननिहाल भी है। प्रियंका की नानी जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस विधायक रहीं। उसके नाना जाने-माने मजदूर नेता थे।

    भारतीय सेना में डाॅक्टर थे प्रियंका के पिता

    जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे। इनके पिता अंबाला के रहने वाले थे। नौकरी में ट्रांसफर की वजह से चोपड़ा फैमिली लद्दाख, लखनऊ, बरेली और पुणे जैसे शहरों में रही। इस वजह से प्रियंका के बचपन का काफी हिस्सा लेह, बरेली जैसे शहरों में गुजरा। एक्ट्रेस परिणति चोपड़ा और मीरा चोपड़ा प्रियंका की रिश्तेदार हैं। प्रियंका की शुरुआती शिक्षा 'ला मार्टीनियेर गर्ल्स स्कूल' से हुई थी। प्रियंका की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी के पति डॉ एमके अखौरी जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी थे। उनका परिवार आदित्यपुर एम टाइप दुर्गापूजा मैदान के पास रहता था। मधु अखौरी ने पहली बार कांग्रेस के टिकट से वर्ष 1962 में जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ा था। उसके बाद 1967 में दोबारा जमशेदपुर पूर्व से लड़ी थीं, जिसमें वह विजयी रही थीं। इसमें उन्हें कुल 17083 मत मिले थे। वह ट्रेड यूनियन से भी जुड़ी हुई थीं। उन्हें जेम्को तार कंपनी ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष भी चुना गया था। इसके माध्यम से उन्होंने मजदूर हित में कई काम किए थे।

    मुंबइ में हुआ था प्रियंका की नानी का निधन

    प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी को फिल्मों में भी काफी रुचि थी। वह मुंबई में रहते हुए प्रियंका के फिल्मों की शूटिंग देखने के लिए भी सेट पर पहुंचती थीं। मधु अखौरी का 2016 में मुंबई में निधन हो गया था। तेरह साल की उम्र में प्रियंका पढ़ने के लिए यूएस चली गईं। यहां वो अपनी चाची के घर पर रहीं। उन्होंने न्यूटन मैसाचुएट्स और सेडार रैपिड लोवा से पढ़ाई की। स्कूलिंग के दौरान ही प्रियंका ने थियेटर और म्यूजिक के गुर सीखने शुरू कर दिए थे। म्यूजिक में मिस चोपड़ा ने क्लासिकल, कोरल और डांस में कत्थक सीखा। उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड के प्रति इतना लगाव था कि वे बचपन से ही हीरो-हीरोइन के फोटोज संभालकर रखती थीं। भारत वापस आने के बाद उसने बरेली के सैंट मरिया गोरट्टी कॉलेज से पढ़ाइ की।