Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Covid Vaccination : प्रधानमंत्री ने किया आह्वान, भाजपा महानगर ने रेडक्रास व सदर अस्पताल में खोला हेल्प डेस्क

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Mon, 22 Mar 2021 04:05 PM (IST)

    कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए पूरे देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसे सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की है। जिला भाजपा ने सदर अस्पताल व रेडक्रास भवन में हेल्प डेस्क शुरू किया है।

    Hero Image
    पीएम ने किया आह्वान, भाजपा महानगर ने रेडक्रास व सदर अस्पताल में खोला हेल्प डेस्क

    जमशेदपुर, जासं। कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए पूरे देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसे सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की है। इसे देखते हुए जिला भाजपा ने सोमवार से शहर के परसुडीह स्थित सदर अस्पताल व साकची स्थित रेडक्रास भवन में हेल्प डेस्क शुरू किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी सिंहभूम जिले से कोरोना महामारी के खात्मे के लिए चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को टीकाकरण केंद्र तक ले जाने में सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में सदर अस्पताल के बाहर सहायता केंद्र लगाया गया है। इसका उद्धघाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया। इस अवसर पर गुंजन यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी प्रतिबद्ध हैं। भाजपा कार्यकर्ता टीकारण केंद्रों एवं आम जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका कारगर और सुरक्षित है, इसे बताने की आवश्यकता नहीं है। 

     27 तक चलेगा हेल्प डेस्क

    भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने बताया कि शहर में दो स्थानों पर हेल्प डेस्क खोला गया है। दूसरा हेल्प डेस्क साकची स्थित रेडक्रास भवन में खोला गया है। यह डेस्क आज से 27 मार्च तक सुबह 10 बजे से दोपहर बजे तक रोज खुलेगा। इस शिविर में हर दिन अलग-अलग मंडल के कार्यकर्ताओं को बैठने की जिम्मेदारी मिली है। इस क्रम में 22 मार्च को को सुंदरनगर मंडल, 23 मार्च को घाघीडीह मंडल, 24 मार्च को बागबेड़ा, 25 मार्च को परसुडीह, 26 मार्च को गोविंदपुर व 27 मार्च को जुगसलाई मंडल को बैठने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर बारी मुर्मू, जितेंद्र राय, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवती, अमित अग्रवाल, वरुण सिंह, जनता सरदार, करण ओझा, नागेंद्र दास, लखी दास, मोटू सिंह, सोनू शर्मा, सुदीप्तो घोष, मोंटी अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।