Paternity Leave Rule : विराट कोहली से लेकर मार्क जुकेरबर्ग तक लेते हैं पैटर्निटी लीव, जानिए इसके नियम
Paternity Leave Rule जैसे महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिलता है वैसे पिता बनने पर आपको पितृत्व अवकाश मिलना चाहिए। ताकि आप शुरुआती दिनों में अपने बच्चों की देखभाल करने में मदद कर सके। जानिए पैटरनिटी लीव के नियम...

जमशेदपुर : क्या आपको पता है, बच्चे होने पर महिलाओं की तरह पुरुषों को भी छुट्टी मिलती है। जी हां, लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण वह इस छुट्टी की मांग नहीं करते। हालांकि, धीरे-धीरे पुरुषों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ी है और इस छुट्टी का उपयोग कर रहे हैं। अब आपके मन में सवाल आता होगा कि यह छुट्टी कैसे और क्यों मिलती है, तो आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, महिलाओं की मैटिर्निटी लीव की तरह पुरुषों को भी पैटर्निटी लीव मिलती है। हाल ही में ट्यूटर के सीईओ पराग अग्रवाल पैटर्निटी लीव पर गए हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस लीव को लेकर अलग-अलग बहस चल रही है। कुछ इसे बेकार तो कुछ जरूरी बता रहे हैं।
पैटर्निटी लीव क्या है
आइए आपको पैटर्निटी लीव के बारे में बताते हैं। दरअसल, पैटर्निटी लीव कोई भी स्टाफ ले सकता है। पिता बनने के बाद यह छुट्टी पुरुषों को मिलती है। पैटर्निटी लीव का मकसद बच्चे व उसकी मां का देखभाल करना है। इसका लाभ आप डिलिवरी से 15 दिन पूर्व से लेकर उसके जन्म के बाद छह महीने तक ले सकते हैं।
क्यों जरूरी है पैटर्निटी लीव
पुरुषों के लिए पैटर्निटी लीव उतना ही जरूरी है जितना महिलाओं के लिए होता है। आपने देखा होगा कि जन्म के बाद बच्चे मां को जल्दी पहचान जाते हैं और पिता के साथ ऐसा नहीं होता है। इसका मुख्य कारण मां से जुड़ाव है। नवजात पिता को नहीं पहचानता। कई बच्चे पिता को देखकर रोने भी लगते हैं। वहीं, कई बच्चे कई दिनों के बाद पहचान पाते हैं। वहीं, इस दौरान बच्चे की मां को भी फिजिकल व मेंटल सपोर्ट की जरूरत होती है। ऐसे में अगर पुरुष घर में होंगे तो महिलाओं को भी सपोर्ट मिलेगा, जो उनके लिए अच्छा होगा।
पैटर्निटी लीव का नियम
भारत में 15 दिनों तक कर्मचारी पैटर्निटी लीव ले सकते हैं। निजी कंपनी के स्टाफ के लिए कई फिक्स नियम नहीं हैं। यहां कई बड़ी कंपनियां इस लीव को देती हैं। वहीं, कई कंपनियां इसे नहीं मानती है और छुट्टी देने से इंकार कर देती है। सभी कंपनियों की एचआर पॉलिसी अलग-अलग होती है। ऐसे में इस छुट्टी को लेने से पूर्व अपने एचआर नियम से जरूर अवगत हो लें।
किन-किन राज्यों में मिलती है यह लीव
अगर सरकारी स्तर पर बात करें तो देश के कई राज्यों में पैटर्निटी लीव का लाभ कर्मचारी ले सकते हैं। इसमें झारखंड, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और मेघालय शामिल हैँ। इन राज्यों के कर्मचारी पैटर्निटी लीव का लाभ उठा सकते हैं।
विराट कोहली, मेटा के सीईओ सहित कई लोगों ने ली छुट्टी पैटर्निटी लीव का लाभ भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी ले चुके हैं। वहीं, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स के पतिओहानियान, शाहिद कपूर, सैफ अली खान और रितेश देशमुख ले चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।