कुख्यात शूटर सागर सिंह निरसा मुठभेड़ में गिरफ्तार, नीरज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी
धनबाद पुलिस ने कुख्यात शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू को निरसा में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

पुलिस और अपराधियों के बीच हुई इस आमने-सामने की फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान शूटर के पैर में गोली लगी है।
HighLights
कुख्यात शूटर सागर सिंह निरसा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में सागर सिंह के पैर में गोली लगी।
वह नीरज सिंह और निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य आरोपी था।
गुप्त सूचना पर घेराबंदी, अपराधियों ने झोंकी आग
पुलिस सूत्रों के अनुसार, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को सटीक गुप्त सूचना मिली थी कि सागर सिंह अपने अन्य शार्प शूटर साथियों के साथ निरसा के एक गुप्त ठिकाने पर एकत्र हुआ है और कोयलांचल में किसी हाई-प्रोफाइल मर्डर या बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
दो हाई-प्रोफाइल मर्डर केस का मुख्य साजिशकर्ता
गिरफ्तार सागर सिंह उर्फ शिबू का आपराधिक ट्रैक रिकॉर्ड बेहद सनसनीखेज और खौफनाक रहा है:
- नीरज सिंह हत्याकांड (धनबाद): वह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह और उनके साथियों की दिनदहाड़े की गई नृशंस हत्या के मुख्य शूटरों में शामिल था।
- निखार सबलोक मर्डर (जमशेदपुर): कदमा में हुए चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में भी वह वांछित (वांटेड) चल रहा था।
अंतरप्रांतीय आपराधिक नेटवर्क पर कसता शिकंजा
यह भी पढ़ें- Nikhar Murder Case: 5 हजार रुपये के लिए जासूसी! कोलकाता से गिरफ्तार ट्रैफिक सार्जेंट और गार्ड भेजते थे लोकेशन
यह भी पढ़ें- Nikhar Murder: सरायकेला-जमशेदपुर एसआईटी ने कोलकाता में मारा छापा, महिला समेत 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद मुठभेड़ के बाद दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और हथियार बरामद
यह भी पढ़ें- हिजबुल के नेटवर्क को सक्रिय करने में लगा था पूर्व आतंकी, चीनी हथियार बरामद; पहले भी पकड़ा जा चुका है मंजूर अहमद बट
