विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nikhar Murder: सरायकेला-जमशेदपुर एसआईटी ने कोलकाता में मारा छापा, महिला समेत 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:51 PM (IST)

चांडिल में व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त एसआईटी ...और पढ़ें

सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त एसआईटी ने कोलकाता में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त एसआईटी ने कोलकाता में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

HighLights

  1. व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

  2. कोलकाता से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में।

  3. संयुक्त एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, चांडिल । सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में व्यवसायी निखार सबलोक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 
 
सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त एसआईटी (SIT) ने कोलकाता में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

कोलकाता से गिरफ्तारी और ट्रांजिट रिमांड

पकड़े गए आरोपियों में कोलकाता के पामापुकुर निवासी अयान गुप्ता (37) और बेलेघाटा थाना क्षेत्र की ट्विंकल दास उर्फ मिमी दास (30) शामिल हैं। शनिवार को झारखंड पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर चांडिल लेकर पहुंची।

स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (सरायकेला जेल) में भेज दिया गया है। 
 
पुलिस जल्द ही अदालत से अनुमति लेकर आरोपियों को रिमांड पर लेगी ताकि हत्याकांड से जुड़े अन्य राज खोले जा सकें। पुलिस ने इनके पास से वीवो के दो और ओप्पो का एक स्मार्टफोन जब्त किया है। 
 

संयुक्त SIT ने की कार्रवाई

कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के निर्देश पर गठित जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की।
 

मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार

इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इससे पहले पुलिस ने सात आरोपियों अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार, रितेश सिंह, सुशील कुमार, राज कुमार, अमित सिंह और अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
 
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हत्याकांड से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- साकची से खरीदी कार, व्हाट्सएप पर भेजी तस्वीर: जानिए कैसे मास्टरमाइंड से शूटरों तक पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें- लाॅरेंस बिश्नोई को पति मानने वाली महिला बाउंसर जयपुर से गिरफ्तार, दो लोगों को हत्या की धमकी देने पर UP पुलिस का एक्शन

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में निखार हत्याकांड के बाद सोनारी के कारोबारी को मांगी गई रंगदारी, हत्या की धमकी