विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिजबुल के नेटवर्क को सक्रिय करने में लगा था पूर्व आतंकी, चीनी हथियार बरामद; पहले भी पकड़ा जा चुका है मंजूर अहमद बट

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:03 AM (IST)

सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व आतंकी मंजूर अहमद बट को गिरफ्तार किया है। वह उत्तरी कश्मीर में ...और पढ़ें

हिजबुल के पूर्व आतंकी गिरफ्तार। फोटो जागरण

हिजबुल के पूर्व आतंकी गिरफ्तार। फोटो जागरण

HighLights

  1. हंदवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी मंजूर अहमद बट गिरफ्तार।

  2. उत्तरी कश्मीर में आतंकी नेटवर्क सक्रिय करने की साजिश विफल हुई।

  3. चीन निर्मित पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन के एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार कर उत्तरी कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने के आतंकी षडयंत्र को विफल बनाने का दावा किया है। गिरफ्तार आतंकी के कब्जे से चीन निर्मित एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल,उससे पूछताछ जारी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि हंदवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन फिर से सक्रिय होने का षडयंत्र कर रहा है। इसके आधार पर पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई थी और उसके आधार पर पुलिस ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 92वीं बटालियन सीआरपीएफ के साथ कुछ विशेष इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया।

पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद

इसी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा कस्बे में चिन्हित स्थान पर सुरक्षा घेरा डालकर तलाशी अभियान चलाया और हिजबु मुजाहिदीन के एक पूर्व आतंकी मंजूर अहमद बट पुत्र मोहम्मद सुल्तान बट को पकड़ा।तलाशी में उसके पास से पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस मिले। वह हंदवाड़ा के करमूरा इलाके का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता ने मंजूर अहमद बट की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वह एक पूर्व आतंकी है। वह पहले भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है और अदालत से छूटा है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह हंदवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन केलिए हायब्रिड आतंकियों का एक नेटवर्क तैयार करने में लगा था।

उससे पूछताछ जारी है और उसके माडयूल में शामिल उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। उससे जुढ़े कुछ संदिग्ध तत्वों को भी चिह्नित किया जा रहा है।