Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xlri Jamshedpur News : नीति आयोग के वाइस चेयरमैन ने कहा, पीएम मोदी का मैनेजमेंट अध्ययन करने योग्य

    By Jagran NewsEdited By: Uttamnath Pathak
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 07:00 AM (IST)

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में आयोजित डा. वर्गीस कुरियन व्याख्यानमाला में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन डा. सुमन बेरी ने कहा कि छात्रों को प्रबंधन के कई टिप्स दिए तथा कहा कि पीएम मोदी का मैनेजमेंट अध्ययन करने योग्य है। उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया।

    Hero Image
    एक्सएलआरआइ के कार्यक्रम के दौरान डा. सुमन बेरी को स्मृति चिन्ह प्रदान करते संस्थान के निदेशक फादर एस जार्ज।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में नौवीं डा. वर्गीस कुरियन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इसमें भारत सरकार के नीति आयोग के वाइस चेयरमैन डा. सुमन बेरी ने "सतत विकास लक्ष्य 2030 : स्थानीयकरण का भारतीय माडल’ पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि स्थाई सरकार से सतत विकास विकास संभव है। उन्होंने छात्रों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैनेजमेंट अध्ययन करने योग्य है। नीति आयोग की जब भी बैठक होती है तो कोई भी राज्य यह नहीं कहता कि उन्हें सतत विकास नहीं चाहिए। सतत विकास को लेकर हर राज्य अपना सुझाव देता है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ निर्देश ही नहीं बल्कि सुझाव भी देते हैं। वे छोटी-छोटी बातों को अपनाने के लिए लोगाें से अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत में उद्यमिता विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। अपने संबोधन में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन कहा कि भारत ने 2030 तक सतत मूल्यांकन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पैमान भी तय कर लिए गए है। भारत सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वच्छता पर जोर है। राष्ट्र के संपूर्ण विकास में क्षेत्रीय विकास व स्थानीय रोजगार का विकास महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

           कार्यक्रम में स्वागत भाषण एक्सएलआइ जमशेदपुर के निदेशक एस जार्ज ने कहा कि डा. वर्गीस कुरियन एक सरल विचारक, एक क्रांतिकारी और सामाजिक उद्यमी थे जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े कृषि विकास कार्यक्रम की कल्पना की थी। डा. कुरियन का जीवन और कार्य एक जिम्मेदार प्रबंधन का माडल उदाहरण है। फादर सेंटर फार इकोलाजी एंड सस्टेनेबिलिटी के अध्यक्ष प्रोफेसर एल टाटा रघुराम, एक्सएलआरआइ के एकेडमिक डीन डा. संजय पात्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से टाटा स्टील कारपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

     

    छात्रों से किया संवाद

    नीति आयोग के वाइस चेयरमैन ने डा. सुमन बेरी ने छात्रों से संवाद भी किया। इस दौरान एक्सएलआइआई जमशेदपुर के छात्रों ने सीधा संवाद किया तो दिल्ली एनसीआर कैंपस के छात्रों ने आनलाइन संवाद किया। इस दौरान डा. सुमन बेरी कई प्रश्नों का सीधे उत्तर न देकर गोलमटोल जवाब दिया।

    1. प्रश्न : विकासशील-विकसित देश के अंतर को कैसे पाटा जाए? झारखंड व केंद्र का रिश्ता ठीक है न।

    उत्तर : पर्यावरणीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर विकासशील-विकसित देश एक मंच पर है। इस दिशा में सभी राजनेता प्रयास कर रहे हैं। ऊर्जा संरक्षण पर ज्यादा फोकस हो रहा है। झारखंड व केंद्र के रिश्ते पर कहा कि सभी राज्य सरकारें अपने क्षेत्र का विकास चाहती है।

    2. प्रश्न : उत्तर प्रदेश व गुजरात लक्ष्य अचीव कर रहे हैं अन्य सरकारें ऐसा क्यों नहीं कर पा रही है।

    उत्तर : स्थाई और मजबूत सरकार ही अपने राज्य को सतत विकास के लक्ष्य की प्राप्ति करती है। नीति आयोग द्वारा तय पैमाना पर खरी उतरती है। अन्य कई राज्य भी इस पैमाना पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। हमें पीएम मोदी की तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा।