Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JPSC : भाई का जेपीएससी में हुआ चयन तो प्रेरित हो निशु ने भी लहराया सफलता का परचम Jamshedpur News

    By Vikas SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 23 Apr 2020 07:40 AM (IST)

    कई बार अपनों से मिली प्रेरणा सफलता की कहानी गढ़ देती है। कुछ ऐसा ही है जमशेदपुर में पली-बढ़ी निशु के साथ।

    JPSC : भाई का जेपीएससी में हुआ चयन तो प्रेरित हो निशु ने भी लहराया सफलता का परचम Jamshedpur News

    जमशेदपुर (जेएनएन)। कई बार अपनों से मिली प्रेरणा सफलता की कहानी गढ़ देती है। कुछ ऐसा ही है जमशेदपुर में पली-बढ़ी निशु के साथ।

    भाई ने झारखंड लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफलता दर्ज की। अपने भाई की सफलता से मिली प्रेरणा और उसके परामर्श के बाद निशु ने मेहनत कर सफलता की नई कहानी लिख डाली। एक दिन पूर्व जारी छठी झारखंड लोकसेवा आयोग परीक्षा परिणाम में निशु का चयन झारखंड शिक्षा सेवा में हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जादूगोड़ा में हुई प्रारंभिक शिक्षा, थाने में पदस्‍थापित थे पिता

    छठी जेपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाली निशु का जमशेदपुर में पली-बढ़ी है। मूल रूप से रांची की रहने वाली निशु की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा जादूगोड़ा मोड़ हाई स्कूल से हुई। पिता महावीर खेरवाल 1993- 94 में जादूगोड़ा थाना में पदस्थापित थे। वर्तमान में उनके भाई पीतांबर सिंह खेरवाल मुसाबनी डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं। 

    पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता

    निशा ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता,  शिक्षक एवं भाई पीतांबर सिंह खेरवाल को दिया। निशु का कहना है कि भाई को देख कर ही उन्हें यह प्रेरणा मिली। उसके बाद लगन व मेहनत से आज वह इस मुकाम को हासिल कर सकी। निशु ने बीआईटी सिंदरी से बीटेक किया है और जेपीएससी में शिक्षा सेवा में इनका चयन हुआ है। 

    झारखंड में शिक्षा के स्‍तर को ऊंचा उठाना ही लक्ष्‍य

    निशु ने बताया कि झारखंड में शिक्षा के स्तर को ऊंचा करना उनका उद्देश्य है। और यही कारण है कि उन्होंने इस विषय को चुना। निशु के इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी बहन की उपलब्धि पर डीएसपी खेरवाल ने बताया कि जब मैंने जेपीएससी परीक्षा पास की थी उस वक्त अपनी बहन को भी मेहनत करने की सलाह दी थी। उसने कड़ी मेहनत की और आज सफल होकर दिखाया। हमें खुशी है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करेगी।