Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्‍या मामले में नौ माओवादी गिरफ्तार

    By Vikas SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 12 Feb 2022 06:22 PM (IST)

    मीटिंग में यह योजना बनी की चार जनवरी को झीलरूआ हाई स्कूल मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को लाना है। उनको पुस्कार वितरण के लिए सूर्य दलने तक रोककर रखना है और इसी दरम्यान उनके अगरक्षकों का हथियार गोली लूट लेनी है।

    Hero Image
    पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्याकांड मामले में चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    चाईबासा (जागरण संवाददाता)। पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्याकांड मामले में चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंगरक्षक की हत्‍या करने में शामिल नौ माओवादियों को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। इस मामले में साजिश करने के आरोप में बेला पंचायत के पूर्व मुखिया को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्‍याकांड में माओवादी मूछों के दस्ते की संलिप्‍तता होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मूछों दस्‍ते के सदस्‍यों ने ही घटना को अंजाम दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने कई वारदातों का किया उद़भेदन

    गत चार जनवरी को झीलरुआ हाई स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को अंगरक्षकों की हत्या कर हथियार एवं गोली लूटने एवं उसपर पूर्व अमराई जंगल में मुंशी बेडराम लुगून की गोली मारकर हत्या एवं जेसीबी मशीन को आग लगाने तथा इसके पूर्व प्रेम सिंह सुरीन की हत्या से संबंधित घटनाओं का उद्भेदन किया गया है। अनुसंधान एवं छापामारी के दौरान कुल 09 सक्रिय प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर तीन देशी कारबाइन, 42 राउंड गोली, तीन नक्सली बैनर साहित अन्‍य सामग्री बरामद की गई है।

    पूर्व नियोजित थी घटना

    पुलिस के अनुसार हमले की घटना भाकपा माओवादियों के सदस्य / सहयोगियों के द्वारा पूर्व नियोजित थी। इसमें दस्ते के सदस्‍य शामिल थे। 27 दिसंबर 2021 एवं दो जनवारी 2022 को माकपा माओवादियों द्वारा खुआहातु ग्राम में घटना अंजाम देने के लिए मीटिंग की गई थी। मीटिंग में यह योजना बनी की चार जनवरी को झीलरूआ हाई स्कूल मैदान में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को लाना है। उनको पुस्कार वितरण के लिए सूर्य दलने तक रोककर रखना है और इसी दरम्यान उनके अगरक्षकों का हथियार, गोली लूट लेनी है।

    पूर्व मुखिया को दी गई थी गुरुचरण नायक को बुलाने की जिम्‍मेदारी

    बेला पंचायत के पूर्व मुखिया गुजरी कराई को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को झील हाई स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण के लिए बुलाने एवं सूर्य ढलने तक उन्हें वहीं रोक कर रखने का काम सौंपा गया था। प्रधान कोढाह एवं पुसा लुगून को पुलिस को गतिविधि की रेकी करने प्लान में शामिल सदस्यों को लाने एवं ठहराने की जिम्मेदारी दी गई थी। घटना के दिन दस्ता के सभी सदस्य एवं सहयोगी आये थे जिसमें सदस्यों को घटना स्थल के चारो तरफ तैनात किया गया था। योजनानुसार तीनों अंगरक्षकों के चेहरे पर मिर्च पाउडर ककर हमला कर दिया गया। अंगरक्षकों द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए हमले का प्रतिरोध गया परंतु दो अंगरक्षक शहीद हो गये थे।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नामः

    1प्रधान कोसाह उम्र करीब 28 वर्ष, पैरान्दोकोहाबेरादुई थाना गोईलकरा

    2. पुसा लुगून उम्र करीब 40 वर्ष पिता बासु लुगून अमराई थाना- गोइलकेरा 3. कुजरी केसई उम्र करीब 48 वर्ष पिता स्व0 मंगल केराई, साग- झीलरुआ

    4. श्रीराम तुबीड उम्र करीब 24 वर्ष, पिता विक्रम बीड, सा०- बिला

    5. शैलेन्द्र बाहान्ची उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- सालुका सा० दलगुसाई

    6. मंगल सिंह लुगून, उम्र करीब 20 वर्ष पे० मानया लुगून, सा0- अमराई

    7 मंगल सिंह दिग्गी उम्र करीब 25 वर्ष पे)- जनकाडा दिग्गी, सा0- मोहनसाई 8 रगिया लुगून, उम्र करीब 20 वर्ष मे० चक्र लुगून, सा० अमराई

    9 सुनिया सुरीन उम्र करीब 23 वर्ष मे० - गोडा सुरीन सा० दुईयाँ सभी थाना गोइलकेरा।