IPS निधि द्विवेद्वी होंगी जैप-6 जमशेदपुर में कमांडेंट Jamshedpur News
IPS निधि द्विवेद्वी जैप-6 जमशेदपुर में कमांडेंट होंगी। बुधवार को राज्य के 11 आइपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है।
जमशेदुर, जेएनएन। भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी निधि द्विवेद्वी को जैप-6 जमशेदपुर में कमांडेंट बनाया गया है। इसके बलावा नौशाद आलम को सीटीसी मुसाबनी में आरक्षी अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, राज्य के 11 आइपीएस अफसरों का तबादला बुधवार को कर दिया गया है।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के आदेश से जारी अधिसूचना के अनुसार सुनील भाष्कर को अपराध अनुसंधान विभाग रांची में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा क्रांति कुमार गदीदेसी को रांची में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। शैलेंद्र कुमार सिन्हा को भी झारखंड जगुआर (एसटीएफ) में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
सुजाता को दोहरा प्रभार
प्रियंका मीणा को आइटीएस झारखंड में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सुजाता कुमारी वीणापानी को जैप-4 बोकारो में कमांडेंट के पद पर तैनात किया गया है। सुजाता कुमारी अपने पद के अतिरिक्त बोकारो में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल में कमांडेंट के प्रभार में भी रहेंगी। खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव को एससीआरबी झारखंड में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आर रामकुमार को धनबाद नगर में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अनुरंजन किस्पोट्टा को जेएपीटीसी पदमा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। चंदन कुमार सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।