Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Forecast Jamshedpur Jharkhand : ठंड में कमी से होगी नए साल की शुरुआत, जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Wed, 30 Dec 2020 01:36 PM (IST)

    Weather Forecast Jamshedpur Jharkhand. धीरे-धीरे न्‍यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। अनुमान है कि नए साल की शुरुआत ठंड में कमी से होगी। हालांकि ऐसे म ...और पढ़ें

    Hero Image
    31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

    जमशेदपुर, जासं। न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जा रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.2 व अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, एक जनवरी यानी नए साल के मौके पर न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रहने की संभावना जतायी गई है। न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही वृध्दि से ठंड कम होगा। ऐसे में लोगों की परेशानी भी कम होगी। ठंड में बच्चे व बुजुर्गों को काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 31 दिसंबर को सुबह में कहीं-कहीं पर कोहरा या धुंध रहेगा। वहीं, मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

    अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

    तिथि              न्यूनतम         अधिकतम

    30 दिसंबर      11.2              25.1

    31 दिसंबर      11.0              27.0

    1 जनवरी       12.0              25.0

    2 जनवरी       12.0              26.0

    3 जनवरी       13.0              27.0

    4 जनवरी       13.0              27.0

    5 जनवरी       13.0              28.0

    शहर में कम हो रहा ठंड, रहें सतर्क

    महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बलराम झा ने बताया कि ठंड की शुरुआत व अंत काफी खतरनाक माना जाता है। अधिकांश लोग इस दौरान लापरवाही बरतते हैं। नतीजा होता है इस दौरान ठंड लगने के अधिक मामले सामने आते हैं। इलाज में देरी होने से मरीज की मौत तक हो जाती है। ऐसे में लोगों को काफी सावधान होने की जरूरत है। इधर, एमजीएम अस्पताल में ठंड से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, सर्दी व बुखार लेकर पहुंच रहे है जो ठंड का लक्षण है।