विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम: पोटका में NCB ने मारा छापा, तीन कारों से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त; 3 गिरफ्तार

By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
Published: Thu, 23 Jul 2026 07:45 PM (IST)

एनसीबी ने पोटका के हल्दीपोखर बैरियर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से जमशेदपुर जा रही तीन कारों से डेढ़ क्विंटल से अधिक संदिग्ध गांजा बरामद किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनसीबी ने पोटका के हल्दीपोखर बैरियर पर कार्रवाई की।

  2. ओडिशा से जमशेदपुर जा रही तीन कारों से गांजा बरामद।

  3. डेढ़ क्विंटल से अधिक संदिग्ध गांजा जब्त, तीन हिरासत में।

संवाद सूत्र, पोटका। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने गुरुवार को पोटका के हल्दीपोखर टीओपी बैरियर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से जमशेदपुर की ओर जा रही तीन कारों को रोककर जांच की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों वाहनों से डेढ़ क्विंटल से ज्यादा संदिग्ध गांजा बरामद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की आधिकारिक मात्रा की पुष्टि एनसीबी द्वारा अभी नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की टीम चार वाहनों से पहुंची और हल्दीपोखर टीओपी का बैरियर बंद कर तीनों संदिग्ध कारों को पीछे से घेरकर कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान तीनों कारों में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए तीनों लोग मानगो के रहने वाले हैं।

Potka NMews

एनसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

फिलहाल तीनों कारों को जब्त कर लिया गया है और मामले में एनसीबी की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारी विस्तृत जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

यह भी पढ़ें- झारखंड में कोयला चोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CISF को मिली खुली छूट

यह भी पढ़ें- पलामू के पांकी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 पेटी शराब और 250 लीटर स्प्रिट बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।