Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेके शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक डा. यामिनी महतो की मनी जयंती

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 03 Jan 2022 06:03 AM (IST)

    यामिनीकांत शैक्षणिक संस्थान परिसर में संस्थान के संस्थापक सह भूतपूर्व सचिव दिवंगत डॉ यामिनीकांत महतो की 66वीं जयंती समारोह काआयोजन किया गया।

    Hero Image
    जेके शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक डा. यामिनी महतो की मनी जयंती

    गालूडीह : यामिनीकांत शैक्षणिक संस्थान परिसर में संस्थान के संस्थापक सह भूतपूर्व सचिव दिवंगत डॉ यामिनीकांत महतो की 66वीं जयंती समारोह काआयोजन किया गया। संस्थान की अध्यक्षा सह दिवंगत की पत्नी कल्याणी महतो एवं पुत्र वर्तमान सचिव नारायण प्रसाद, लोकनाथ महतो, पुत्री प्रो. जीतिका महतो, प्रो. कविता महतो ने संस्थापक के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दीप प्रज्वलित कर डा. यामिनि कांत को नमन किया किया। उसके उपरांत कालेज के प्राचार्य, प्रोफेसर एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर जेकेएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ कल्याणी कबीर के द्वारा संपादित स्मारिका,डा. जामिनी कांत महतो के विचारों से सुसज्जित 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। जयंती समारोह में डा. यामिनी कांत की स्मृति में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालेज से उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। सचिव नारायण प्रसाद महतो ने कहा कि मेरे स्वर्गीय पिता के द्वारा शिक्षा संस्थान को संचालित करने की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उस जिम्मेदारी को मैं सभी के सहयोग से आगे बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करूंगा। उनके जयंती पर हमे संकल्प लेने की जरूरत है कि हम सभी एक दूसरे को सहयोग कर उनके सपनों को साकार करेंगे। जयंती समारोह को वीबीडीए के सदस्य सुनील मुखर्जी, कंचन कर, डा. कल्याणी कबीर, डा. पूनम कर्ण एवं विद्यार्थियों ने भी संबोधित कर अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम का संचालन जेकेबीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने किया।

    इस अवसर पर ग्रामप्रधान सुधीर बिषई, बासंती प्रसाद सिंह, मुची राम गिरी, खुदीराम महतो, सुभाष सिंह, सुभाष महतो, अशोक महतो, सुधीर गिरी, सुभाष सिंह, लखपति गिरी, शिशिर महतो, प्रभाकर गिरी, प्रोफेसर विश्वजीत महतो, संजू राय, रंजना आनंद, कविता धारा, श्यामसुंदर मंडल, सुशीला हांसदा, अनिल कर्मकार, सुशांति, शक्ति पदो घोष, बसंत पंडित समेत संस्थान के सभी शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner