यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love Affair: प्रेमी से मिलने घर से भागकर टाटानगर स्टेशन पहुंची कोवाली की नाबालिग
टाटानगर स्टेशन में घर से भागकर अपने प्रेमी से मिलने आई एक 17 वर्षीय नाबालिग को आरपीएफ जवानों ने स्टेशन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन में घर से भागकर अपने प्रेमी से मिलने आई एक 17 वर्षीय नाबालिग को आरपीएफ जवानों ने स्टेशन में भटकते हुए देख उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। उसने बताया कि वह कोवाली की रहने वाली है। उसे उसके प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया था। वह टाटानगर स्टेशन के बाहर खड़े होकर उसका इंतजार कर रही थी जहां आरपीएफ ने उसे भटकता देख पूछताछ की। चाइल्ड लाइन की ओर से उसके स्वजनों को मामले की जानकारी दी।
टाटानगर स्टेशन परिसर से जाजपुर का युवक मोबाइल के साथ गिरफ्तार
टाटानगर रेल सुरक्षा बल ने स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म संख्या पांच से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुदर्शन प्रधान ओडिशा के जाजपुर जिले के दशमनियां ग्राम का निवासी बताया। उसके खिलाफ रेल सुरक्षा बल के बलबीर प्रसाद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।