विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Affair: प्रेमी के इंतजार में टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठी थी नाबालिग, आरपीएफ ने पकड़ा

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Wed, 01 Sep 2021 01:14 PM (IST)

एक नाबालिग को जमशेदपुर के एक युवक से प्रेम हो गया। वह घर से भागकर मिलने टाटानगर पहुंच गयी। लेकिन ...और पढ़ें

एकांत में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठी लडकी को देखकर आरपीएफ को शक हुआ।
एकांत में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठी लडकी को देखकर आरपीएफ को शक हुआ।

 जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के जामदा की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमी के इंतजार में टाटानगर स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर एकांत में मायूस अकेले बैठी थी। प्लेटफार्म जांच के दौरान आरपीएफ की महिला जवान रिक्की कुमारी की नजर नाबालिग पर पड़ी तो उसे शक हुआ। पूछताछ के बाद महिला जवान नाबालिग को आरपीएफ बूथ लेकर आयी।

खाना खिलाने के बाद प्यार से उससे पूछताछ की तो नाबालिग ने सब उगल दिया। उसने बताया कि उसकी दोस्ती शहर के एक युवक से हुई थी। युवक के बुलावे पर वह अकेले घर से भागकर टाटानगर स्टेशन पहुंच गई मगर युवक उससे मिलने नहीं आया। नाबालिग ने कहा कि अब उसे घर जाने में डर लग रहा है। बाद में आरपीएफ ने नाबालिग को चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया।

हावड़ा-बड़बिल व धनबाद-झाड़ग्राम मेमू सात से चलेगी

सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से दो प्रमुख ट्रेन सात सितंबर से शुरू होने जा रही है, जिसमें हावड़ा- बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस व धनबाद-झाड़ग्राम मेमू ट्रेन शामिल है। सांसद ने बताया कि कोरोना काल में बंद हुए कई ट्रेनों को शुरू करने की मांग संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की थी। इस संबंध में मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने इन दो ट्रेन सेवाओं का अनुमोदन कर दिया। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सात सितंबर से यह दोनों ट्रेनें प्रारंभ हो जाएंगी। इनका ठहराव भी पूर्ववत रहेगा। सांसद ने इन ट्रेनों को प्रारंभ करने के लिए रेलमंत्री व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के साथ-साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द स्टील एक्सप्रेस भी प्रारंभ हो जाएगी। इस संबंध में भी उन्हें ठोस आश्वासन मिला है।

कोरापुट-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की उठी मांग

कोरोना के बाद से बंद कोरापुट-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड से की है। यात्रियों की मांग को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसपर कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन के चलने से टाटानगर के यात्रियों को भी लाभ होगा।

रेलवे में दुर्गा पूजा बोनस को लेकर सुगबुगाहट शुरू

दुर्गा पूजा में रेल कर्मचारियों को मिलने वाली बोनस को लेकर रेलवे में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पिछले वर्ष रेलवे ने दुर्गा पूजा से पूर्व रेल कर्मचारियों को 78 दिन के सिलिंग पर बोनस दिया था। रेल कर्मचारियों को समय पर बोनस मिले इसको लेकर रेलवे की सभी यूनियन सक्रिय है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।