Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महानगर कार्यालय पहुंचे अभय सिंह का हुआ जोरदार अभिनंदन

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 19 Feb 2020 09:02 PM (IST)

    झारखंड विकास मोर्चा के विलय के बाद भाजपा के वरीय नेता अभय सिंह बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। सुबह कार्यकर्ताओं-समर्थकों संग पूजा-अर्चना करने के बाद अभय सिंह सीधे भाजपा के जिला मुख्यालय साकची पहुंचे।

    महानगर कार्यालय पहुंचे अभय सिंह का हुआ जोरदार अभिनंदन

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड विकास मोर्चा के विलय के बाद भाजपा के वरीय नेता अभय सिंह बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। सुबह कार्यकर्ताओं-समर्थकों संग पूजा-अर्चना करने के बाद अभय सिंह सीधे भाजपा के जिला मुख्यालय साकची पहुंचे। भाजपा कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं भाजपा का अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान झाविमो के जिलाध्यक्ष रहे बबुआ सिंह सहित तमाम नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में अभय सिंह के समर्थक मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी नेताओं ने भाजपा में लौटे अभय सिंह, बबुआ सिंह समेत अन्य समर्थकों का खुले दिल से स्वागत किया और पूरी आत्मीयता से अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को मोबाइल में मिस्डकॉल के माध्यम से भाजपा की औपचारिक सदस्यता दिलाई। दिनेश कुमार ने कहा कि झाविमो का भाजपा में विलय होना पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेताओं के प्रयासों का प्रतिफल है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराडी समेत वरीय नेता अभय सिंह और लाखों कार्यकर्ताओं के भाजपा में आने से न केवल संख्यात्मक वृद्धि हुई है अपितु इनके अनुभवों से भाजपा और भी सशक्त होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को उ“वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वागत के उपरात वरीय नेता अभय सिंह ने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण है। भाजपा उनके लिए मातृ संगठन थी है और रहेगी। लगभग 14 वर्ष के बाद पुन: अपने घर लौटना एक आत्मीय और सुखद एहसास है जो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में हुए स्वागत को भी सराहा। कहा कि मिलजुलकर सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत भाजपा को और भी सशक्त करेंगे। इस दौरान विशेष रूप चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, खेमलाल चौधरी, संजीव कुमार, हलधर नारायण साह, विकास सिंह, चितरंजन वर्मा, बारी मुर्मू, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, सुनील बारी, विमलकात झा, विमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, काजू साडिल्य, गोपाल जायसवाल, शत्रुघ्न गिरी, संदीप शर्मा, कृपासिंधु महतो, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपक झा, अनमोल वर्मा, राजपति देवी, अरविंदर कौर, रानी गुप्ता, लीना चौधरी, प्रीति सिन्हा, सुरेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में उत्साहित कार्यकर्ता मौजूद थे।