Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानगो नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, लें योजनाओं की जानकारी Jamshedpur News

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:18 AM (IST)

    मानगो नगर निगम कार्यालय द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 8797023184 जारी किया गया है जिसपर फोन कर निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।

    मानगो नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, लें योजनाओं की जानकारी Jamshedpur News

    जमशेदपुर, जासं। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्र गागराई के आदेशनुसार मानगो नगर निगम कार्यालय द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 8797023184 जारी किया गया है, जिसपर फोन कर मानगो नगर निगम क्षेत्र की जनता नगर निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही निगम क्षेत्र से जुड़ी किसी समस्या को पदाधिकारी के संज्ञान में लाना है तो इसकी भी जानकारी हेल्पलाइन नंबर से दे सकते हैं।  निगम क्षेत्र में बेहतर जन सुविधा की बहाली के लिए भी अपना सुझाव दे सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर कार्य दिवस के समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्यरत रहेगा। 

    श्रमिक योजना पर दिया प्रशिक्षण

    नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा मानगो नगर निगम में कार्यरत सीआरपी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के संबंध में गुरुवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में योजना संबंधी जानकारी देते हुए जॉब कार्ड निर्गत करने संबंधी जानकारी तथा क्षेत्रवार कैंप लगाकर लोगों को जानकारी देते हुए आवेदन भरने संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्र गागराई व नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार के अलावा सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता भी उपस्थित रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner