Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में 16 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, कुल्हाड़ी से हमलाकर युवक को उतारा मौत के घाट

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 04:47 AM (IST)

    जमशेदपुर के मानगो में जमीन विवाद में जगदीश हेम्ब्रम नामक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसकी पत्नी को धक्का देकर पानी में गिरा दिया और बच्ची को भी पानी में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की थी।

    Hero Image
    कुल्हाड़ी से हमलाकर युवक की हत्या। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र सिरकाटोला बाडेडीह गांव में जमीन विवाद में 26 वर्षीय युवक जगदीश हेम्ब्रम की हरवे-हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई जबकि उसकी पत्नी को धक्का-मुक्की कर पानी में गिरा दिया।

    एक साल की पुत्री को भी पानी की ओर फेंक दिया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से वह भागी। घर जाकर पति के भाई विनोद हेम्ब्रम को जानकारी दी।

    घटना रविवार सुबह की है। हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के स्वजनों से मामले में पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने सरकार हेम्ब्रम और कोंदा हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से खून से लगा कुल्हाड़ी को जब्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पत्नी सारंती ने बताया कि रविवार सुबह वह खेत की ओर लकड़ी चुनने गई थी। वहां से दो बार लकड़ी लेकर घर आई जब तीसरी बार गई तो कोंदा हेम्ब्रम ने उसका रास्ता रोक लिया और लकड़ी ले जाने का विरोध करते हुए गाली देने लगा।

    जानकारी पर पति जब बीच-बचाव करने आए ताे मारपीट शुरू कर दी। पति को घेर लिया। तलवार व कुल्हाड़ी से बुद्धू हेम्ब्रम, कोडा हेम्ब्रम, बादल हेम्ब्रम, सनातन और सरकार हेम्ब्रम ने हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।

    घटना में आरोपितों की पत्नियां भी शामिल थी। पति मजदूरी करते थे। हत्या आरोपितों और जगदीश के बीच 16 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह पुत्र का विवाद आरोपितों के साथ हुआ। बहसबाजी होने लगी। इसी दौरान आरोपितों ने पुत्र की हत्या कर दी।

    पहले भी बड़े पुत्र के साथ आरोपितों ने मारपीट की थी। मोबाइल तोड़ दिया था। मामले की शिकायत एमजीएम थाना में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हत्या मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।