Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी, इस जिले की महिलाओं के खाते में आई अप्रैल महीने की राशि
पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अप्रैल माह की राशि 20 हजार लाभार्थियों के खाते में भेजी गई। यह राशि केवल आधार सीडिंग वाले खातों में ही ट्रांसफर हुई है। जिला प्रशासन ने पहले 77 हजार लाभार्थियों के खाते त्रुटि के कारण होल्ड किए थे जिनमें से जांच के बाद 20 हजार के खाते में राशि भेजी गई। यह अप्रैल माह की 2500 रुपये की राशि है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में बीस हजार लाभुकों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की राशि भेज दी गई है।
राशि केवल उन लाभुकों के खाते में भेजी गई है, जिन्होंने आधार सीडिंग कराया है। बता दें, जिला प्रशासन ने जिले में 77 हजार लाभार्थियों के खाते को दस्तावेज में त्रुटि के कारण होल्ड कर दिया था।
जांच के दौरान सही पाए जाने के बाद होल्ड किए गए 77 हजार में 20 हजार लाभार्थियों के खाते में मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए राशि ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि अप्रैल माह की है।
इसके तहत पांच करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस संबंध में प्रशासन ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदनद पूर्व में स्वीकृत है, पर उन्होंने आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, उन्हें राशि ट्रांसफर नहीं कराई गई है। उन्हीं लाभुुकों के खाते में राशि भेजी गई है, जिन्होंने आधार सीडिंग बैंक खाते से करा लिया है।
प्रखंडवार मंईयां योजना की राशि होल्ड हाेने वाले लाभुक
प्रखंड/अंचल | संख्या |
---|---|
बहरागोड़ा | 7788 |
गुड़ाबांदा | 2260 |
बोड़ाम | 2614 |
धालभूमगढ़ | 3043 |
घाटशिला | 4854 |
चाकुलिया अंचल | 674 |
डुमरिया | 1993 |
मुसाबनी | 2509 |
पटमदा | 3393 |
चाकुलिया | 4217 |
मानगो अंचल | 7517 |
पोटका | 9174 |
गोलमुरी सह जुगसलाई | 12368 |
जमशेदपुर अंचल | 14662 |
कुल | 77066 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।