बेटे को धार्मिक फिल्म के जरिए लांच करेंगे भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा
मशहूर भजन व सूफी गायक लखबीर सिंह लक्खा अपने छोटे बेटे राजदीप गिल को एक धार्मिक फिल्म के जरिए लांच करेंगे। ...और पढ़ें

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के जमशेदपुर में जन्मे मशहूर भजन व सूफी गायक लखबीर सिंह लक्खा अपने छोटे बेटे राजदीप गिल को एक धार्मिक फिल्म के जरिए लांच करेंगे। इस फिल्म में राजदीप लीड रोल में है। फिल्म पूरी तरह धार्मिक है। इसमें लक्खा के भी दो सीन हैं, जिनमें वे माता का जागरण तथा सूफी गाना गाते हुए दिखेंगे। इस फिल्म का नाम 'मां पूर्णा गिरी' है। फिल्म तैयार है और सात अप्रैल से पहले रिलीज होगी।
जनवरी में आएंगे तीन एल्बम
अपने आने वाले एल्बम के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि नए साल में लक्खा के तीन एल्बम आने वाले हैं। पहला शिवरात्रि पर आधारित होगा। दूसरा खाटू श्याम बाबा तथा तीसरा हनुमान जी के गानों का होगा। कीर्तन दरबार में करेंगे शिरकत

लक्खा टिनप्लेट गुरुद्वारा में शहीदों को समर्पित कीर्तन दरबार में शामिल होने आए हैं। लक्खा कीर्तन के दोनों दिन शामिल होंगे और कीर्तन सुनने के साथ ही साध संगत की सेवा भी करेंगे। साकची के एक होटल में बातचीत में लक्खा ने कहा कि अपने धर्म तथा देश को बचाने के लिए सिख गुरुओं ने अपनी शहादत दी। शहीदों की याद में कीर्तन दरबार में मैं शामिल होने आया हूं। सिखों के लिए शहीदी दिवस 21 से 27 दिसंबर तक चलता है। कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनों के बीच अपनी गायकी का प्रदर्शन करुंगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।