Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khichdi Benefits: खिचड़ी खाने के क्या-क्या हैं फायदे, जानिए

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sun, 12 Sep 2021 04:29 PM (IST)

    Khichdi Benefits खिचड़ी के सेवन से मधुमेह नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों को हर दिन खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर के साथ वजन भी नियंत्रित रहता है। अगर वजन कम करना है तो इसका सेवन करना आवश्यक है।

    Hero Image
    खिचड़ी खाने के क्या-क्या हैं फायदे, जानिए

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। खिचड़ी खाने से क्या-क्या फायदे हैं, अगर यह बात सभी को मालूम हो तो वे ज्यादा से ज्यादा इसका सेवन करने लगेंगे। वैसे तो खिचड़ी का नाम सुनते ही लोगों का मुंह बन जाता है। वे खिचड़ी खाना नहीं चाहते हैं। लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि कम से कम हप्ते में दो बार खिचड़ी के सेवन से वजन कम होता है तथा इससे शरीर सुडौल व फुर्तिला बना रहता है। मालूम होना चाहिए कि खिचड़ी किसी प्रोटीन फूड से कम नहीं है। दाल-चावल और सब्जियां एक साथ मिलाकर खिचड़ी का स्वाद बढ़ जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है खिचड़ी खाने का फायदा

    •   खिचड़ी खाने से वजन कम होता है। वजन कम करने के लिए शरीर में प्रोटीन का स्तर सही रखना जरूरी है। इसके लिए हम मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन व फाइबर भररपूर मात्रा में होता है जिसके कारण पेट अधिक समय के लिए भरा रहता है। बार-बार भूख नहीं लगती है। इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
    • खिचडी के सेवन से पेट की समस्या से निजात मिलती है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें अलग-अलग दाल के साथ खिचड़ी बनाकर खाना चाहिए। दिन में एक बार खिचड़ी जरूर खाना चाहिए। जिन लोगों को पेट की समस्याएं ज्यादा हैं उन्हें अगल-अलग दाल से खिचड़ी बनाकर खाना लाभप्रद होता है। अगर कब्ज की शिकायत है तो उससे भी आराम मिलेगी।
    • खिचड़ी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। अगर किसी को कफ,फीवर जैसी  समस्या हो तो उनके लिए खिचड़ी खाना फायदेमंद साबित होगा। खिचड़ी खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है और बॉडी डिटॉक्स करने का काम भी करती है।
    • इसके सेवन से मधुमेह नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों को हर दिन खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर के साथ वजन भी नियंत्रित रहता है। अगर वजन कम करना है तो इसका सेवन करना आवश्यक है। अगर बगैर कमजोरी वेट लॉस करना है तो खिचड़ी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। हप्ते में दो बार खिचड़ी खाना शुरू कर दें इससे सेहत में काफी सुधार होगा तो कई बीमारियां ऐसे ही गायब हो जाएंगी।