विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधायक भूषण बाड़ा मामला: पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:18 AM (IST)

सिमडेगा पुलिस ने विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े एक मामले में पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। उन पर नाबालिग किशोरी का अपहरण कर विधायक के खिलाफ झूठा बयान दिलवाने का आरोप है, जिसमें दिलीप तिर्की पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार। (फोटो सोर्स- जागरण)

पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार। (फोटो सोर्स- जागरण)

HighLights

  1. पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार हुए।

  2. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मामले से जुड़ा है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सिमडेगा पुलिस ने पार्कटांड थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय (मीडिया सेल), सिमडेगा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिषेक भारती को जमशेदपुर के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया गया हैं।

उल्लेखनीय हैं कि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग किशोरी के दादा ने पाकरटांड़ थाने में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती पर किशोरी का अपहरण कर दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ झूठा बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया था।

सिमडेगा पुलिस ने पहले छापामारी कर दिलीप तिर्की को रांची के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे नामजद अभियुक्त पत्रकार अभिषेक भारती को बुधवार की रात जमशेदपुर से गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें- महिला आयोग ने लिया सिमडेगा MLA भूषण बाड़ा POCSO केस का संज्ञान, DGP से 7 दिन में मांगी ATR

यह भी पढ़ें- 'पंचायत-5' में दिखेगा अलग अंदाज, अभिनेता अशोक पाठक ने जमशेदपुर में साझा किए संघर्ष और गांव से जुड़ाव के अनुभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।