Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jimmy Tata : मुंबई के एक साधारण फ्लैट में रहते हैं सर रतन टाटा के छोटे भाई, मोबाइल फोन तक नहीं

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:35 AM (IST)

    Jimmy Tata रतन टाटा के नेकनीयती के हम सब कायल है। लेकिन रतन टाटा के छोटे भाई जिम्मी टाटा की सादगी की कहानी पढ़ आप भी उनके प्रशंसक हो जाएंगे। क्या आपको पता है कि 100 से अधिक कंपनी के मालिक के पास मोबाइल फोन भी नहीं है...

    Hero Image
    Jimmy Tata, Ratan tata : मुंबई के फ्लैट में रहते हैं सर रतन टाटा के छोटे भाई, मोबाइल तक नहीं

    जमशेदपुर, जासं। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि विख्यात उद्योगपति सह टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन सर रतन टाटा का एक छोटे भाई भी हैं। इस छोटे भाई का नाम है जिमी टाटा। वे रतन टाटा से बिल्कुल अलग है। कोई मेल मिलाप नहीं। वह मुंबई के कोलाबा में एक साधारण से फ्लैट में रहते हैं। उनके पास मोबाइल फोन तक नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर पर टीवी तक नहीं, अखबार से रखते हैं दुनिया की खबर

    वे सिर्फ अखबार के माध्यम से देश-दुनिया और अपने भाई की खबरों से रूबरू होते हैं। वे टाटा समूह की हर खबर से अखबार के माध्यम से ही वाकिफ होते हैं। जहां बड़े भाई रतन टाटा को अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है, वहीं जिमी टाटा को इससे कोई मतलब नहीं है। वे एक शांत मृदुभाषी है। बुधवार को जैसे ही बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने ट्वीटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी, नेटीजंस आश्चर्य में पड़ गए। 

    टाटा समूह की कई कंपनियों के शेयरधारक हैं जिम्मी टाटा

    हर्ष गोयनका ने बताया कि टाटा समूह की कई कंपनियों में जिमी टाटा भी शेयरधारक हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे हैंडल तक नहीं किया। जिमी को व्यवसाय करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हर्ष गोयनका की ट्वीट को लेकर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    इसी में उन्होंने मुंबई में रहने की जानकारी दी है और लोगों को रतन टाटा के छोटे भाई से रूबरू कराया है। ट्वीट में यह भी बताया गया कि जिम्मी टाटा को स्क्वैश खेलना काफी पसंद है और इसके अच्छे खिलाड़ी भी हैं। कई बार जिमी ने गोयनका को हराया भी है।

    गोयनका का ट्वीट हो रहा ट्रेंड

    बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने रतन टाटा के छोटे भाई जिमी के बारे में क्या जानकारी दे दी, उनका ट्वीटर पर ट्रेंड होने लगा। कई फॉलोअर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कईयों को तो जिमी टाटा के बारे में जानकारी ही नहीं थी और कह रहे हैं कि वे जिमी टाटा को जानते तक नहीं, इसके लिए गोयनका को धन्यवाद भी दिया है।

    एक ने कहा कि जब जेआरडी टाटा जैसा कोई जीवन अपना लेता है, तो जिंदगी अलग स्तर पर शुरू होती है। दोनों भाई जेआरडी से अलग थे। दूसरे ने कहा कि नहीं सर, हम उसे कभी नहीं जानते थे। बहरहाल, उनका हमसे परिचय कराने के लिए आपका धन्यवाद। उनके पास जो कुछ भी है उससे वह एक संतुष्ट व्यक्ति लगते हैं।