Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Molestation : महिला फुटबालरों से कोच ने कहा-समझौता करो तो राष्‍ट्रीय फुटबालर बना देंगे, हो गई पिटाई

    By Vikas SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 02 Apr 2022 04:52 PM (IST)

    लड़कियों ने मैदान पर ही अहमद अंसारी को घेर लिया और अपने ही कोच को लात-जूतों से धुनाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होते ही आयोजकों के हाथ-पांव फूलने लगे। आयोजन समिति के संयोजक अब्दुल सुल्तान से जब इस बाबत पूछा गया तो पहले तो वह कन्नी काटने लगे।

    Hero Image
    कोरबा में राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेने गई थी टीम, छेड़खानी के आरोप में कोच की पिटाई।

    जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड की महिला फुटबाल टीम के कोच अहमद अंसारी पर अपने ही महिला खिलाडिय़ों के साथ छेडख़ानी का आरोप लगा है। मामला छत्तीसगढ़ का कोरबा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां की याद में बिंदेश्वरी देवी स्मृति राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही थी। यहां बताते चले कि न तो यह टूर्नामेंट और ना ही आयोजन कराने वाली संस्था आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआइएफएफ) से मान्यता प्राप्त है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला बुधवार का है। झारखंड टीम में शामिल महिला खिलाडिय़ों का आरोप है कि मुख्य कोच अहमद अंसारी उनके साथ छेडख़ानी करता है। अहमद अंसारी जमशेदपुर स्थित धतकीडीह का रहने वाला है। वह हमेशा लड़कियों को यह कहता था कि उसे राष्ट्रीय स्तर का फुटबालर बना देंगे। इसके लिए तुम्हें कुछ समझौता करना पड़ेगा। नाम न छापने की शर्त पर टीम में शामिल लड़कियों ने कहा कि इससे हम सभी परेशान थे।

    मैदान में ही खिलाडि़यों ने घेरकर पीटा

    बुधवार को पानी सिर के ऊपर से निकल गया। लड़कियों ने मैदान पर ही अहमद अंसारी को घेर लिया और अपने ही कोच को लात-जूतों से धुनाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होते ही आयोजकों के हाथ-पांव फूलने लगे। आयोजन समिति के संयोजक अब्दुल सुल्तान से जब इस बाबत पूछा गया तो पहले तो वह कन्नी काटने लगे। जब जोर देकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले में सच्चाई है। कोच का बचाव करते हुए कहा कि अहमद अंसारी लड़कियों के हंसी मजाक कर रहे थे। ऐसी कोई बात नहीं है। उधर, कोच अहमद अंसारी का मोबाइल बंद पाया गया, जबकि फुटबाल संघ के राष्ट्रीय सचिव शेख मोहम्मद जावेद ने फोन नहीं उठाया। इस घटना के बाद भी झारखंड की लड़कियों का हौसला नहीं टूटा और फाइनल में दोगुने उत्साह के साथ टीम उतरी। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।