Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Panchayat Election 2022 : अपने चौथे प्रत्याशी को जीत दिलाकर राजकुमार बने किंगमेकर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भी नहीं बचा पाई अपनी सीट

    By Sanam SinghEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 05:11 PM (IST)

    Jharkhand Panchayat Election 2022 latest Updates राजकुमार सिंह समर्थित चौथी प्रत्याशी बारी मुर्मू ने जीत हासिल की है। इससे पहले राजकुमार सिंह के समर् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jharkhand Panchayat Election 2022 : जीत के बाद बारी मुर्मू के साथ राजकुमार सिंह।

    जासं, जमशेदपुर : सुंदरनगर, करनडीह, डोमजुड़ी जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समर्थित चौथी प्रत्याशी बारी मुर्मू ने जिला पार्षद का चुनाव जीत लिया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या दस की प्रत्याशी बारी मुर्मू ने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह को 686 मत से हराया। बारी मुर्मू के जहां 3467 मत प्राप्त हुए, वहीं बुलुरानी सिंह को 2781 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा नारायण सोरेन को 2185 तथा विक्रम टुडू को भी 2217 मत प्राप्त हुए। इससे पहले पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समर्थित डा. कविता परमार, पंकज सिन्हा, कुसुम पूर्ति चुनाव जीत चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला परिषद निर्वाचन संख्या पांच से जीती पूर्णिमा मल्लिक

    इधर जमशेदपुर सह जुगसलाई प्रखंड के जिला परिषद निर्वाचन संख्या पांच से करीब सात साल तक पार्षद रहे राणा डे की पत्नी प्याली डे को बड़ी चुनावी शिकस्त मिली है। उन्हें आजसू नेता मानिक मल्लिक की भाभी पूर्णिमा मल्लिक ने 5,622 वोटों के अंतर से हरा दिया है। प्याली डे को जहां 6,891 मत मिलें, वहीं पूर्णिमा मल्लिक ने उनके मुकाबले 12,313 मत हासिल कर विजय पताका लहराने में सफल रही है।