झारखंड के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ा अपडेट: 7 दिनों कर लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकती है वेतन
पूर्वी सिंहभूम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का वेतन भुगतान अब एचआरआईएस पोर्टल से होगा, जिसके लिए नवंबर 2026 से पहले प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य है।
-1795634300061_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नवंबर 2026 से एचआरआईएस पोर्टल से होगा वेतन भुगतान।
कर्मचारियों को सात दिनों में प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य।
बायोमेट्रिक उपस्थिति और ऑनलाइन छुट्टी आवेदन भी जरूरी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत पूर्वी सिंहभूम में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था बदल दी गई है।
अब नवंबर 2026 से सभी कर्मियों की सैलरी HRIS पोर्टल के माध्यम से जारी होगी। नई व्यवस्था में किसी तरह की चूक कर्मचारियों की जेब पर भारी पड़ सकती है। प्रोफाइल और जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं होने पर वेतन भुगतान अटकने की आशंका है।
सिविल सर्जन कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित कर्मियों को सात दिनों के अंदर अपनी जानकारी आनलाइन अपडेट करने का निर्देश दिया है।
कर्मचारियों को एबी ईएएस आईडी से लॉगिन कर व्यक्तिगत विवरण, पदस्थापन, सेवा अवधि और वेतन से जुड़े अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। एचआरआईएस के साथ एसीवीएमएस पर भी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य
नई व्यवस्था में आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। प्रत्येक कार्यदिवस में कर्मचारियों को कार्यालय या संस्थान में हाजिरी बनानी होगी।
हर महीने 26 तारीख को उपस्थिति की समीक्षा होगी। छुट्टी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन और स्वीकृति जरूरी होगी। मैनुअल आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उपस्थिति सत्यापन के बाद अधिकृत अधिकारी वेतन पत्रक तैयार करेंगे। इसके आधार पर पे-स्लिप और उपस्थिति विवरण के साथ भुगतान होगा।
तकनीकी दिक्कत होने पर प्रखंड डाटा प्रबंधक या जिला अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। 104 हेल्पलाइन भी उपलब्ध है।
सिविल सर्जन ने साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट मांगी है। लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा होगी।
यह भी पढ़ें- बस 20 मिनट की देरी और रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, ₹9 करोड़ बकाया मामले में एक्शन
यह भी पढ़ें- कैंसर मरीजों के लिए सामने आई जमशेदपुर की 11 वर्षीय बच्ची, बाल दान करने का रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं माया