Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur West Seat Result 2024: सरयू राय ने बन्ना गुप्ता को कितने वोटों से हराया? पढ़ें जमशेदपुर पश्चिम सीट का हाल

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 09:46 AM (IST)

    Jamshedpur West Election Result 2024 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर इस बार फिर जेडीयू नेता सरयू राय ने कब्जा जमा लिया। इस सीट पर कांग्रेस नेता और हेम ...और पढ़ें

    Hero Image
    जमशेदपुर पश्चिम में बन्ना गुप्ता और सरयू राय के बीच मुकाबला (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर। Jamshedpur Chunav Result 2024: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर जेडीयू नेता सरयू राय ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने बन्ना गुप्ता को 7863 वोटों से हरा दिया। सरयू राय को टोटल 103631 वोट प्राप्त हुआ। बन्ना गुप्ता को 95768 वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि 2005 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के शौर्य राय ने जीत हासिल की थी। 2009 के चुनाव में कांग्रेस के बन्‍ना गुप्‍ता यहां से विधायक चुने गए। 2014 में यहां से भाजपा के सरयू राय विधायक बने। हालांकि 2019 के चुनाव में कांग्रेस के बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर इस सीट से जीत हासिल की।

    जमशेदपुर पश्चिमी सीट का इतिहास

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र झारखंड राज्‍य की 81 सीटों में से एक है। यह इलाका इस्‍पात उद्योग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस्‍पात उद्योग की नींव रखने वाले और देश के प्रमुख उद्यमी रहे जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने इस इलाके को बसाया था। 2005 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के शौर्य राय ने जीत हासिल की थी।

    टाटा घराने के संस्‍थापक जमशेदजी टाटा और जे आर डी टाटा ने अपने जीवन का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा इसी इलाके में बिताया। इस इलाके में रेलवे का सबसे पहला रेलवे स्‍टेशन कालीमाटी बनाया गया था, जिसे बाद में टाटानगर रेलवे स्‍टेशन के नाम से पहचाना जाने लगा।

    टाटा घराने की कई कंपनियों की उत्पादन ईकाइयां टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन इसी इलाके में स्‍थापित की गई हैं। पर्यटन के लिए यहां पर कई शानदार जगहों में जुबली पार्क, जयंती सरोवर, डिमना झील, हुडको झील शामिल है।