जमशेदपुर अक्षेस ने एंबुलेंस व मोक्ष वाहन का दर किया निर्धारित, ये रही पूरी जानकारी
जमशेदपुर अक्षेस के पास चार वाहन हैं जिसमें से तीन को एंबुलेंस तथा एक वाहन को मोक्ष वाहन के रूप में तैयार किया गया है। दो वाहन विधायक सरयू राय एक वाहन ...और पढ़ें

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति झारखंड पहला नगर निकाय बना जो आम जनता के लिए एंबुलेंस सेवा प्रदान करने जा रही है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, मोटरयान निरीक्षक, नगर प्रबंधक रवि भारती, नगर प्रबंधक संदीप कुमार, सहायक अभियंता महेश प्रभाकर, सहायक अभियंता शैलेश कुमार शामिल थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में जमशेदपुर अक्षेस के पास चार वाहन हैं, जिसमें से तीन को एंबुलेंस तथा एक वाहन को मोक्ष वाहन के रूप में तैयार किया गया है। जिसमें दो वाहन विधायक सरयू राय, एक वाहन सांसद विद्युत वरण महतो तथा एक वाहन आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया था।
एंबुलेंस व मोक्ष वाहन का दर एक नजर में
- टाटा विंगर एंबुलेंस - 1200 रुपये बुकिंग चार्ज 16 रुपये प्रति किमी अलग से चार्ज
- इको एंबुलेंस - 980 रुपये बुकिंग चार्ज 12 रुपये प्रति किमी अलग से चार्ज
- महेंद्रा सुप्रो एंबुलेंस - 980 रुपये बुकिंग चार्ज 12 रुपये प्रति किमी अलग से चार्ज
- मोक्ष वाहन - 750 रुपये बुकिंग चार्ज 12 रुपये प्रति किमी अलग से चार्ज
आधुनिक सुविधा से लैस रहेगी एंबुलेंस
एंबुलेंस को चिकित्सा के दृष्टि से सभी प्रकार के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण से लैस किया गया है। जिसमें साधारण से लेकर गंभीर मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने में सहूलियत हो सकेगी। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्एा कुमार ने बताया कि एंबुलेंस सेवा प्रदान करने के लिए एक टीम तैयार की जा रही है, जो एंबुलेंस सेवा का संचालन अपने देखरेख में करेगी।
ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से दी जाएगी सुविधा
महानगर के तर्ज पर अब जमशेदपुर शहरवासियों को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से सस्तेदर पर एंबुलेंस सेवा प्रदान करने जा रही है। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शहरवासियों को एंबुलेंस सेवा लेने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि शहर में आए दिन एंबुलेंस द्वारा गरीब हो या अमीर मरीजों को लाने ने जाने के लिए काफी रुपये लिए जा रहे हैं। इस तरह की शिकायत कई बार प्राप्त हुई है। यही कारण है कि उपायुक्त सूरज कुमार के दिशा निर्देश पर जमशेदपुर अक्षेस शहर में एंबुलेंस सेवा प्रदान करने जा रही है।
ये कहते अधिकारी
जमशेदपुर अक्षेस शहरवासियों को अब सस्ते दर पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। एंबुलेंस को आधुनिक चिकित्सा उपकरण से लैस कर दिया गया है। दो से चार दिन में टीम का गठन कर आम जनता के लिए एंबुलेंस सेवा व मोक्ष वाहन की सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
- कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।