Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी गाड़ी की टंकी जल्द करा लें फुल, क्योंकि Jamshedpur के अधिकतर पेट्रोल पंप के पास नहीं है तेल...जानिए वजह

    By Sanam SinghEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 11:22 AM (IST)

    Petrol Diesel Crisis In Jamshedpur News जमशेदपुर में पेट्रोल-डिजल संकट गहराता जा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो शहर में जहां तहां गाड़ियां खड़ी हो जाएंगी। करीब आधा दर्जन पेट्रोल पंप तेल नहीं होने की वजह से आए दिन पंप बंद हो जा रहे हैं।

    Hero Image
    Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा के पास रात भर खुला रहने वाला पंप शाम को ही हो जा रहा बंद।

    जमशेदपुर,जासं : पहले पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा थे, तो जनता त्राहिमाम कर रही थी। अब पेट्रोल पंप ही सूखने लगे हैं। शहर के करीब आधा दर्जन पेट्रोल पंप तेल नहीं होने की वजह से आए दिन पंप बंद हो जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। पंप संचालकों का कहना है कि हमें नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी वजह से हमें पंप को अस्थायी तौर से बंद करना पड़ रहा है। यह समस्या मई के अंत में शुरू हुई है, जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। यह एक नए तरह का संकट है। चिंता इस बात की है कि यह संकट बढ़ने लगेगा तो जहां-तहां गाड़ियां खड़ी होने लगेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजीव सिंह बताते हैं कि पेट्रोलियम कंपनियों को घाटा हो रहा है, जिससे उन्होंने आपूर्ति कम कर दी है। एचपीसीएल 109 रुपये पेट्रोल खरीदकर डीलर काे 96-97 रुपये में दे रही है। इंडियन आयल की स्थिति थोड़ी ठीक है, जिससे उसके डीलरों को अभी ज्यादा संकट झेलना नहीं पड़ रहा है। हालांकि इंडियन आयल के पंप संचालक आलोक सिंह कहते हैं कि हमें भी क्रेडिट मिलना बंद हो गया है। पहले पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति होती थी, उसके बाद हम पैसा देते थे। कभी-कभी तो बेचकर पैसा देते थे, अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह भी मानते हैं कि एचपीसीएल और बीपीसीएल के डीलरों को ज्यादा समस्या है। साकची निवासी एक कारोबारी ने बताया कि गुरुद्वारा के पास एचपी का पेट्रोल पंप एक-डेढ़ महीने पहले तक रात भर खुला रहता था, लोग निश्चिंत होकर रात में कभी भी यहां तेल भराते थे। अब शाम को ही बंद हो जा रहा है। शनिवार से यह पंप बंद है। यही स्थिति सोनारी के कागलनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप की भी है, वह भी शनिवार से बंद है।

    समस्या से निपटने का दो ही समाधान

    कोल्हान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव कुणाल कर कहते हैं कि यह संकट 22 मई से बढ़ा है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमत में सात से आठ रुपये की कमी हुई। उस समय देश भर के पेट्रोल पंप डीलरों को तीन से दस लाख रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा था, क्योंकि शनिवार को डीलरों ने रविवार व सोमवार के लिए भी अतिरिक्त तेल खरीद लिया था। रविवार को तेल की बुकिंग नहीं होती है। इस समस्या का समाधान तभी होगा, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल का दाम गिरे या राज्य सरकार वैट कम करे। वरना यह संकट आने वाले समय में बढ़ सकता है।