Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur Womens University जल्द होगी शुरू..600 लोगों को मिलेगा रोजगार

    By Sanam SinghEdited By:
    Updated: Mon, 20 Jun 2022 07:44 PM (IST)

    Jamshedpur Womens University News जमशेदपुर विश्वविद्यालय को अपना पहला कुलपति मिल गया। डॉ अंजिला गुप्ता नई कुलपति बनी है। इससे सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय खुलने की राह आसान हो गई है। विश्वविद्यालय में 500 शिक्षकों एवं 100 कर्मचारियों के पद सृजित किए गए है।

    Hero Image
    Jamshedpur Womens University News : सिदगोड़ा में भवन बनकर हो गया है तैयार।

    जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के लिए कुल 89 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। इसमें रुसा के कंपोनेंट वन के तहत 55 करोड़ रुपए वीमेंस कालेज को विश्वविद्यालय के रूप अपग्रेड करने के रूप में स्वीकृत हुए थे। इसमें से रुसा के प्रावधानों के तहत 33 करोड़ रुपए का अंशदान केंद्र सरकार द्वारा तथा 22 करोड़ का अंशदान राज्य सरकार द्वारा किया गया था। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से 500 बेड के छात्रावास के निमाण के लिए अतिरिक्त 34 करोड़ रुपए दिए गए है। अभी हाल ही में जमशेदपुर वीमेंस कालेज ने नए कैंपस का हैंडओवर लिया था तथा कई उपकरणों का खरीद का आदेश भी सरकार की ओर से दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला विश्वविद्यालय में सृजित होंगे 500 से अधिक पद

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के 500 शिक्षकों एवं 100 कर्मचारियों के पद सृजित किए गए। इसे लेकर कोलहान विश्वविद्यालय में पद सृजन कमेटी की बैठक 16 सितंबर 2019 में हुई थी। इन सृजित पदों पर सरकार को बहाली करनी है। यूजीसी के नए प्रावधानों और कोर्स के अनुसार सारे पद सृजित किए गए है। इस विश्वविद्यालय में कौशल विकास के कोर्स पर खास ध्यान दिया गया है। पीजी विभाग में सात एन विभागों का सृजन किया गया है। इसमें एक-एक विभाग में 70 शिक्षकों की आवश्यकता होगी। पद सृजन कमेटी ने इस प्रस्ताव काे अनुमोदित कर झारखंड सरकार को भेज दिया है।

    2600 छात्रों की राशि हुई वापस

    जमशदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने पांचवे दीक्षा समारोह में ली गई राशि को वापस करना प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी सह प्रवक्ता डा. पीके पाणि ने बताया कि छात्रों को दिए गए आश्वासन का पालन केयू ने प्रारंभ कर दिया है। अब तक 2600 छात्रों को दीक्षा समारोह में ली गई राशि को वापस कर दिया है। अन्य की प्रक्रिया अभी जारी है।

    पीजी थर्ड सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा चार से

    कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2020-21 की आंतरिक परीक्षाएं चार जुलाई से प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय को आंतरिक परीक्षा का अंकपत्र 16 जुलाई तक जमा कर देना है। इस संबंध में सभी प्राचार्य को निर्देश दे दिए गए है।

    comedy show banner
    comedy show banner