Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur News: टाटा से रांची जाना हुआ और महंगा, चांडिल टोल शुरु होने से बढ़ेगा किराया, जानिए किस वाहन पर कितना लगेगा टैक्स

    By Madhukar KumarEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 09:21 AM (IST)

    Jamshedpur News अभी जमशेदपुर से रांची पर बुंडू में टोल टैक्स देना पड़ रहा है। चांडिल के समीप पाटा में टोल प्लाजा शुरू हो जाने पर दो स्थानों पर टोल का भुगतान करना होगा। बुंडू टोल प्लाजा 8 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ था।

    Hero Image
    Jamshedpur News: टाटा से रांची जाना हुआ और महंगा, चांडिल टोल शुरु होने से बढ़ेगा किराया, जानिए किस वाहन पर

    जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर से रांची जाना आज मंगलवार से महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 के चांडिल के पाटा में बने टोल प्लाजा मंगलवार से शुरू हो रहा है। नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) द्वारा संचालित इस टोल प्लाजा में चार पहिया वाहनों को एक तरफ के सफर के लिए 25 रुपए टोल टैक्स लिए जाएंगे। अगर आप उसी दिन वापस हो रहे हैं, तो फिर दोनों तरफ का टैक्स सिर्फ 40 रुपए ही देना होगा। चार पहिया वाहनों का मासिक शुल्क 835 रु. है। उसी तरह मिनी बस के लिए टैक्स 35 रुपए हैं। उसी दिन वापसी पर 55 रुपए और मासिक शुल्क 1165 रु. रखा गया है। बस ट्रक के लिए एकल यात्रा पर 75 रु. है। उसी दिन वापसी पर 115 रु. और मासिक पास 2500 रु. का है। थ्री एक्सल मालवाहक वाहन का एकल यात्रा पर 85 रु., उसी दिन वापसी पर 130 तथा मासिक पास 2835 है। चार से छह एक्सल मालवाहक वाहन का एकल यात्रा पर 120, उसी दिन वापसी पर 180 रु. वसूले जाएंगे। वहीं मासिक शुल्क 4000 रु. है। ओवरसाइज माल वाहक का सिंगल यात्रा शुल्क 145, उसी दिन वापसी पर 220 तथा मासिक पास 4835 रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

    आपको बता दें कि पाटा के अलावा बुंडू टोल प्लाजा पर 110 रु. का टोल टैक्स लिया जा रहा है। एनएचएआई ने टोल वसूलने का ठेका मुंबई की इंदरदीप कंपनी को दिया है। इसके अलावा पहले से बुंडू टोल प्लाजा पर 110 रुपए का टोल लिया जा रहा है। चांडिल के पाटा में शुरू होने वाले टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित 106 गांव के वाशिंदों को मासिक पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मासिक पास के आधार पर जितनी मर्तबा हो स्थानीय वाहन वहां से गुजर सकते हैं। साथ ही टोल टैक्स की वसूली के काम में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कृषि कार्य में उपयोग आने वाले ट्रैक्टर को भी टोल टैक्स के भुगतान से मुक्त रखा गया है।

    टाटा से रांची गए तो दो स्थानों पर देना होगा टैक्स

    अभी जमशेदपुर से रांची पर बुंडू में टोल टैक्स देना पड़ रहा है। चांडिल के समीप पाटा में टोल प्लाजा शुरू हो जाने पर दो स्थानों पर टोल का भुगतान करना होगा। बुंडू टोल प्लाजा 8 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ था। बुंडू में कार से एक साइड के लिए 110 रुपए टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, जबकि अप-डाउन के लिए 165 रुपए लिए जाते हैं।

    बहरागोड़ा से रांची तक चार स्थानों पर टोल प्लाजा

    पश्चिम बंगाल की सीमा स्थित बहरागोड़ा से रांची जाने वालों को चार स्थानों पर टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। पिछले चार सालों से धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा में टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। गालूडीह के पुतरू में भी टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया है, पर स्थानीय लोगों के विरोध व केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा एनएचएआई के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने के कारण यहां टोल टैक्स की वसूली शुरू नहीं की जा रही है। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल एएस कपूर ने बताया कि पाटा टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले 106 गांव के लोगों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।