Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Cummins Union Election : टाटा कमिंस प्रबंधन ने विधायक अनूप सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, एक सप्ताह में पहली बार कोई कर्मी बनेगा यूनियन का अध्यक्ष

    By Sanam SinghEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 02:00 PM (IST)

    Tata Cummins Union Election Jamshedpur टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के 18 कमेटी मेंबर का चुनाव कराया गया। इसमें 9 पदाधिकारियों का चुनाव एक सप्ताह में ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    Tata Cummins Union Election Jamshedpur : चुने गए नए कमेटी मेंबर।

    जासं, जमशेदपुर : टाटा कमिंस की टीसी कर्मचारी यूनियन का नया अध्यक्ष कोई बाहरी नहीं बल्कि कंपनी के अंदर का ही कर्मचारी होगा। 19 कमेटी मेंबर में से नौ पदाधिकारियों का चयन एक सप्ताह में होगा। रविवार को हुए चुनाव के बाद कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों के समक्ष कमेटी मेंबरों के बीच इस पर लिखित सहमति बनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीसी कर्मचारी यूनियन में अब तक बेरमो के पूर्व विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व वित्तमंत्री स्व. राजेंद्र सिंह अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद उनके बेटे अनूप सिंह ने ये जिम्मेदारी संभाली। लेकिन पूर्व महामंत्री अरुण कुमार विवाद के बाद प्रबंधन और अनूप सिंह के बीच दूरियां बढ़ गई। इसका सबूत रविवार को देखने मिला। शनिवार को अचानक जारी की अधिसूचना जारी हुई और रविवार सुबह सात बजे से मात्र साढ़े तीन घंटे में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिसमें अलग-अलग विभागों से 18 कमेटी मेंबरों के पदों के लिए 56 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी।जबकि एक कमेटी मेंबर दिसंबर 2021 में रूके हुए चुनावी प्रक्रिया के समय ही आफ्टर मार्केट से अजीत कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। चर्चा ये भी रही कि सुबह पहली पाली में हुए चुनाव के कारण बी शिफ्ट में ड्यूटी आने वाले कई कर्मचारी मतदान नहीं कर पाए। हालांकि चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कंपनी परिसर के अंदर ही चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव संचालन कमेटी रमेश यादव, सतीश यादव, सुजीत सरकार, मनोज कुमार व संदीप उपाध्याय की देखरेख में पूरी प्रक्रिया को कराया गया।

    पहली बार अंदर से बनेंगे अध्यक्ष

    इस तरह की चुनावी प्रक्रिया से एक बात तो तय है कि इस बार यूनियन में को-आप्शन नहीं होगा। किसी बाहरी नेता के बजाए कंपनी का ही कोई कर्मचारी ही यूनियन का अध्यक्ष होगा। जबकि यूनियन के गठन के बाद से अब तक बाहरी नेता ही अध्यक्ष रहे हैं। निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रमाकांत करूवा व कार्यकारी अध्यक्ष एहसान अहमद सिराजी अध्यक्ष पद की दौड़ में थे। लेकिन चुनाव हारने के बाद मनोज सिंह स्वत: रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं, सुमित दास का नाम महामंत्री पद के लिए चर्चा में है।

    ये हैं विभागवार विजयी कमेटी मेंबर :

    1. एटीपी (एसेंबली) : 05 सीट

    राम मूर्ति राजू, मनोज सिंह, रंजन कुमार, सुमित कुमार, अनंता मुखर्जी.

    2. सीबीबीयू (ब्लाक लाइन) : 02 सीट

    अनिल सिंह, दीपेंदू चक्रवर्ती

    3. क्वालिटी : 02 सीट

    एहसान अहमद सिराजी, उज्ज्वल दास

    4. मेटेरियल : 02 सीट

    रंजन कुमार पांडेय, सुमित पॉल

    5. सीआरबीयू (क्रैंक लाइन) : 02 सीट

    प्रमोद कुमार राय, रमाकांत करुआ

    6. आरसीबीयू (कनेक्टिंग रड) : 02 सीट

    कमलेश्वर पांडेय, प्रकाश महतो

    7. सीएचबीयू (हेड लाइन) : 01 सीट

    शशि शेखर

    8. टूलिंग : 01 सीट

    श्रीनिवास

    9. ऑफ्टर मार्केट : 01 सीट

    अजीत कुमार सिंह (निर्विरोध)

    10. महिला सीट : 01 सीट

    माया शर्मा

    तीन निलंबित कर्मचारी में दो हुए विजय

    पिछले दिनों फाल्स पंचिंग मामले में यूनियन के पूर्व नेता कामेश्वर पांडेय रंजन पांडेय और शंभु कुमार को प्रबंधन ने निलंबित किया है जिसकी सुनवाई अभी चल रही है। इस चुनाव में तीनों ने हिस्सा लिया शंभू कुमार को छोड़कर कामेश्वर पांडेय और रंजन पांडेय चुनाव में कमेटी में निर्वाचित हुए है।

    ग्रेड को देखते हुए प्रबंधन ने कराया यूनियन चुनाव

    कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को देखते हुए प्रबंधन ने यूनियन चुनाव कराने में दिलचस्पी दिखाई है। चुनाव लंबित चल रहा था आपसी विवाद को लेकर चुनाव नहीं हो रहा था। ऐसे में प्रबंधन ने अपने स्तर से पहल कर यूनियन का चुनाव कराया ताकि ग्रेड रिवीजन को लेकर इन नेताओं के साथ वार्ता कर सके और समझौता हो सके। कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल 2022 से लंबित हो गया है। पूर्व में टाटा मोटर्स से पहले टाटा कमिंस का ग्रेड होता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका है। यूनियन चुनाव से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

    टाटा कमिंस के टीसी कर्मचारी यूनियन में रविवार को जो चुनाव कराया गया है। वह पूरी तरह से असंवैधानिक है। चुनाव के खिलाफ श्रम विभाग से शिकायत की जाएगी। पूर्व में जो कमेटी है, वह पूर्ववत काम करती रहेगी। नई कमेटी मान्य नहीं होगी।

    -अनूप उर्फ जय मंगल सिंह, बेरमो विधायक सह टीसी कर्मचारी के निवर्तमान अध्यक्ष