Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur: क्या होता है चिकनपॉक्स? जिससे पूर्वी सिंहभूम जिले में मचा है हड़कंप; बरतें सावधानी

    Updated: Tue, 27 May 2025 08:19 PM (IST)

    जमशेदपुर के घाटशिला प्रखंड में चिकनपॉक्स का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। माहतम गांव में संक्रमण तेजी से फैला है जहां चिकनपॉक्स के संक्रमित पाए गए हैं। जागरूकता की कमी के कारण लोग झाड़-फूंक का सहारा ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करने और संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

    Hero Image
    मरीजों की जांच करती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पटमदा के बाद अब घाटशिला प्रखंड में चिकनपॉक्स का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है। ताकि सही समय पर इस बीमारी की पहचान और इलाज के साथ-साथ इसके संक्रमण का रोकथाम किया जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिकनपॉक्स को लेकर अभी भी लोगों में जागरूकता की भारी कमी है। खासकर ग्रामीणों क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलता है। यह बीमारी होने पर अधिकतर लोग झाड़-फूंक और ओझा-गुनी के चक्कर में पड़ जाते है, जो उनके सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

    इसे देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीणों के बीच में जाकर जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, मंगलवार को घाटशिला के माहतम गांव में चिकनपॉक्स फैलने का मामला सामने आया है। इसकी जांच करने के लिए जमशेदपुर से एक टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने पाया कि गांव में चिकनपॉक्स का संक्रमण तेजी से फैला है।

    इसका मुख्य कारण जागरूकता की कमी है। संक्रमित होने के बाद भी लोग एक-दूसरे से मिलते जुलते रहे। ऐसे में गांव के करीब 16 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिन्हें आइसोलेट रहने को कहा गया है। ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

    वहीं, टीम ने पांच संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच को भेजी है। टीम में जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद, डाटा मैनेजर सुशील तिवारी, टेक्नीशियन अरुण कुमार, मयंक सिंह, दीपक यादव, गीता शामिल थे।

    डॉ. असद ने कहा कि इस मौसम में चिकनपॉक्स के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक और सतर्क होने की जरूरत है। पटमदा प्रखंड में भी चिकनपॉक्स फैला हुआ है, जहां पर मरीजों को निगरानी में रखा गया है।

    चिकनपॉक्स क्या है?

    डॉ. असद ने कहा कि चिकनपॉक्स (छोटी माता) एक संक्रामक बीमारी है जो वैरीसेला-जोस्टर वायरस के कारण होती है। यह बीमारी मुख्य रूप से बच्चों में होती है, लेकिन वयस्कों में भी हो सकती है।

    चिकनपॉक्स में शरीर पर छोटे-छोटे खुजलीदार चकत्ते निकलते हैं जो बाद में फफोले में बदल जाते हैं। इसके लक्षण में बुखार, शरीर पर खुजलीदार चकत्ते, फफोले, गले में दर्द, थकान सहित अन्य शामिल है।