Jamshedpur News : ड्रग्स का धंधा जमशेदपुर में कोने-काेने में फैला, जानिए क्यों अब इसे पुलिस भी नहीं कर सकती बंद
Jamshedpur News पुलिस की चुप्पी के कारण माफियाओं ने स्कूल-कालेज के आस-पास और छात्रावासों के पास धंधा फैला दिया है। अब धंधा बंद होना आसान नही है। ड्रग् ...और पढ़ें

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के ड्रग्स माफियाओं को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। धंधा बेरोकटोक जारी है। क्षेत्र से जमशेदपुर के कोने-काेने में इन माफियाओं ने ब्राउन शुगर का धंधा फैला दिया है इसका असर पुलिस पर नहीं है। हर इलाके में नशा उपलब्ध है। केवल रुपये भुगतान करें और आराम से ड्रग्स उपलब्ध हो जाएंगे। जैसा ग्राहक वैसी कीमत।
पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
पुलिस की चुप्पी के कारण माफियाओं ने स्कूल-कालेज के आस-पास और छात्रावासों के पास धंधा फैला दिया है। अब धंधा बंद होना आसान नही है। ड्रग्स के धंधे से सबसे अधिक शिकार युवा हो रहे हैं। खुद जिंदगी तबाह कर रहे हैं। एंटी नारकोटिक्स विभाग का इस ओर कोई ध्यान नही है। परिणाम धंधा गली-मुहल्लों तक पहुंच गया। काफी लोग ड्रग्स के शिकार है। इनमें कुछ लोग सेवन करते है। तो कुछ लो धीरे-धीरे इसी धंधे में उतर जाते है। धंधे मे शामिल लोगों को पुलिस का संरक्षण हासिल है।
छापेमारी की सूचना पुलिस से पहले अपराधियों को कैसे
हाल ये है कि किसी भी स्थान पर छापेमारी करने से पहले की छापे की सूचना सौदागरों तक पहुंच जाती है। नशे के सप्लायरों के पास ग्राहक की क्षमता के अनुसार माल नशे के शौकीन को मिल जाता है। मोटे दाम कमाने के लालच में नशे का सामान ले आते है। उसके बाद इस नशे के सामान को सप्लायरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखा जाता है।
इधर, भाजपा नेता देवेंद्र कुमार सिंह, अंकित आनंद और सामाजिक संगठन से जुड़े राजेश कुमार झा ने ड्रग्स का धंधा बंद कराने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट कर मांग की है। क्षेत्र की पुलिस की गतिविधि पर सवाल खड़ा किए है।
मानगो में ब्राउन शूगर खरीद-बिक्री के मामले में मां-बेटी गिरफ्तार
जासं, जमशेदपुर : मानगो थाना की पुलिस ने ब्राउन शूगर की खरीद बिक्री करने के मामले में फरार चल रही मां व बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में शबनम खातून और उसकी बेटी व बेटी जिन्नत आरा है। मामला 13 जनवरी 2022 का है। पुलिस ने आरोपितों की घर से ब्राउन शुगर बरामद किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।