विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में खुले दो नए आयुष अस्पताल व पंचकर्म केंद्र, कदमा और बिष्टुपुर में सोमवार से इलाज शुरू

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:14 PM (GMT+05:30)

जमशेदपुर में कदमा और बिष्टुपुर में दो नए आयुष अस्पताल व पंचकर्म केंद्र शुरू हो गए हैं। सोमवार से इनमें ...और पढ़ें

कदमा में 50 बेड का धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर में 10 बेड का पंचकर्म सेंटर शुरू होगा।

कदमा में 50 बेड का धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर में 10 बेड का पंचकर्म सेंटर शुरू होगा।

HighLights

  1. कदमा में 50 बेड का धनवंतरी आयुष अस्पताल शुरू।

  2. बिष्टुपुर में 10 बेड का अत्याधुनिक पंचकर्म सेंटर खुला।

  3. सोमवार से आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग ओपीडी सेवा।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहरवासियों को बेहतर पारंपरिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर-4 स्थित 50 बेड के धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर सर्किट हाउस परिसर स्थित 10 बेड के पंचकर्म सेंटर को आयुष विभाग ने शनिवार को अपने अधीन ले लिया।

दोनों केंद्रों में सोमवार से ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आयुष चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा। जिला आयुष पदाधिकारी डा. मुकुल दीक्षित ने बताया कि दोनों अस्पतालों में ओपीडी संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

इसके लिए डाक्टरों और कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। धनवंतरी आयुष अस्पताल में मरीजों को आयुर्वेद के अलावा होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा, पंचकर्म और योग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इससे अलग-अलग चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से उपचार कराने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देश पर दोनों संस्थानों को शुरू किया जा रहा है।

बिष्टुपुर में अत्याधुनिक पंचकर्म सेंटर

सर्किट हाउस क्षेत्र में बने दो मंजिला पंचकर्म सेंटर में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगी। पंचकर्म आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें मरीज की स्थिति के अनुसार विभिन्न प्रक्रियाओं के जरिए उपचार किया जाता है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को यह सुविधा देने की तैयारी है।

अभी ओपीडी, बाद में भर्ती कर होगा इलाज

दोनों अस्पतालों में फिलहाल ओपीडी सेवा शुरू की जा रही है। मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता है। जिला आयुष पदाधिकारी के अनुसार, विभाग ने डाक्टरों और कर्मचारियों की अतिरिक्त नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मैनपावर उपलब्ध होते ही इनडोर सेवा शुरू कर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जाएगी।

कदमा आयुष अस्पताल में इन डाक्टरों की तैनाती

  • डाॅ. बालाजी एमएन : सोमवार और बुधवार
  • डाॅ. जगमोहन महतो : गुरुवार और शनिवार
  • डाॅ. संचिता दत्ता : मंगलवार और शुक्रवार
  • मो. शायक : सेवक सह सफाईकर्मी, पूरे सप्ताह

बिष्टुपुर पंचकर्म सेंटर में इनकी रहेगी ड्यूटी

डाॅ. रेखा दास : सोमवार, मंगलवार और बुधवार
डाॅ. रौनक अफरोज खानम : गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार
संजीत कुमार मुर्मू : सेवक सह रात्रिप्रहरी, पूरे सप्ताह

यह भी पढ़ें- टाटानगर में रिजर्वेशन कोटा बढ़ाने व गोविंदपुर हॉल्ट को स्टेशन बनाने की मांग, जीएम के दौरे के बाद इन रूटों पर मिलेंगी नई सुविधाएं

यह भी पढ़ें- टाटा स्टील में फेरबदल, सुजीत कुमार और राहुल वर्मा को नई जिम्मेदारी; जमशेदपुर को मिला नया श्रम अधीक्षक