Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के परसुडीह और बर्मामाइंस में मोबाइल छिनतई करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Tue, 23 Mar 2021 05:28 PM (IST)

    Jamshedpur Jharkhand Crime परसुडीह और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करने वाले तीन बदमाशों को परसुडीह थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास चार मोबाइल एक बाइक और स्कूटी बरामद की गई। शहर में लगातार छिनतई की घटनाएं हाे रही है।

    Hero Image
    बदमाशों की गिरफ्तारी में परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र दास समेत अन्य की भूमिका रही।

    जमशेदपुर, जासं। परसुडीह और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करने वाले तीन बदमाशों को परसुडीह थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास चार मोबाइल, एक बाइक और स्कूटी बरामद की गई।

    इसकी जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि बदमाशों ने 18 फरवरी और 20 मार्च को परसुडीह में महिला से मोबाइल की छिनतई कर ली थी। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी परसुडीह थाना में दर्ज की गई थी। बदमाशों की गिरफ्तारी को परसुडीह थाना की पुलिस लगी थी। तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें परसुडीह ग्वाला पट्टी के विकास मदीना, कीताडीह के मन्नु पात्रो और बागबेड़ा ट्रैफिक कालोनी के जितेंद्र मांझी शामिल है। पूछताछ में सभी ने परसुडीह में मोबाइल छिनतई की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। यह भी बताया बर्मामाइंस सिंघाड़ा चौक पर 15 दिन पहले एक महिला से मोबाइल की छिनतई इनके द्वारा की गई थी। बरामद स्कूटी और बाइक के कागजात नहीं मिले है। वाहन चोरी की है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी में परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र दास समेत अन्य की भूमिका रही। गौरतलब है शहर में लगातार छिनतई की घटनाएं हाे रही है और बदमाश पकड़े भी जा रहे है, लेकिन छिनतई की घटना रूक नहीं रही है। साकची, बर्मामाइंस और गोलमुरी थाना की पुलिस ने विगत सात दिन में छिनतई गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। मानगो और उलीडीह में गिरोह ने मोाबाइल और पर्स की छिनतई कर ली। जो अब तक नहीं पकड़े गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें