Move to Jagran APP

Jamshedpur Durga Puja : पंडाल निर्माण व लाइटिंग पर 37 करोड़ खर्च कर रहा जमशेदपुर

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह है। कई स्थानों पर भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है। शहर में 557 स्थानों पर दुर्गा पूजा होती है। इसमें विद्युत सज्जा भी की जाती है। पंडाल निर्माण व विद्युत सज्जा पर कमेटिया लगभग 37 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Uttamnath PathakPublished: Sat, 01 Oct 2022 12:31 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 12:31 PM (IST)
Jamshedpur Durga Puja : पंडाल निर्माण व लाइटिंग पर 37 करोड़ खर्च कर रहा जमशेदपुर
दुर्गा पूजा काे लेकर ढाकी बजाता महिलाओं का एक दल।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर में दुर्गा पूजा को लेकर भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। साथ ही विद्युत सज्जा भी आकर्षक ढंग से की जा रही है। पूजा कमेटियां इन पर अलग-अलग खर्च भी कर रही है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 557 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इसमें सोसाइटी व सार्वजनिन दुर्गा पूजा समितियां शामिल है। अगर इन स्थानों पर पूजा पंडाल की निर्माण की बात करें तो एक-एक पूजा पंडाल में औसत पांच लाख रुपए का खर्च आता है। कुल मिलाकर पंडाल निर्माण में 30 करोड़ रुपय खर्च हो जाता है। शहर की ऐसी दस पूजा समितयां है जो पंडाल पर औसत 10 लाख, 20 पूजा समितियां ऐसी है जो पंडाल पर 05 लाख, 30 कमेटियां 2 लाख तथा 20 पूजा पंडाल ऐसे भी है जो पंडाल निर्माण पर लगभग एक लाख रुपए खर्च कर रही है। यानि कुल मिलाकर लगभग चार करोड़ रुपए सिर्फ पूजा पंडाल पर खर्च हो रहा है। इस आंकड़े में प्रतिमा व भोग के साथ-साथ अन्य खर्चों को शामिल नहीं किया गया है।

loksabha election banner

खर्च के मामले में जयराम यूथ स्पोर्टिंग सबसे आगे

इस बार भी खर्च के मामले में जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल सबसे आगे हैं। यहां पंडाल का निर्माण 30-40 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। विद्युत सज्जा की बात करें तो 85 दुर्गा पूजा कमेटियां विद्युत सज्जा के नाम पर औसत तीन लाख रुपए खर्च कर रही है। विद्युत सज्जा में जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब सबसे आगे है। विद्युत सज्जा के नाम पर यहां की दुर्गा पूजा कमेटी 10 - 15 लाख रुपए खर्च कर रही है। कुल मिलाकर शहर की दुर्गा पूजा समितियां विद्युत सज्जा के नाम पर लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

दो करोड़ से अधिक बिजली बिल का भुगतान करती है समितियां

शहर की दुर्गा पूजा समितियां दस दिन के लिए 2.25 करोड़ बिजली बिल का भुगतान करती है। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व जुस्को को प्राप्त होता है। जुस्को पूजा पंडालों से अलग से कनेक्शन देने के नाम पर 30 से 40 हजार रुपया पहले ही ले लेती है। जानकारी के अनुसार लगभग 40 लाख रुपया जुस्को को राजस्व के रूप में प्राप्त हो जाता है। पूजा पंडालों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शहर के पूजा पंडालों को बिजली बिल के एवज में लगभग 50 हजार से लेकर 70 हजार रुपए बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है। इसके एवज में अग्रिम राशि जुस्को लेती है।

ये हैं शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का खर्च

जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल : 40 लाख

विद्युत सज्जा : 15 लाख

बिजली बिल : 40 हजार

सिंहभूम ब्वायज क्रिकेट क्लब पूजा पंडाल : 25 लाख

विद्युत सज्जा : 5 लाख

बिजली बिल : 30 हजार

कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा पंडल : 05 लाख

विद्युत सज्जा : एक लाख

बिजली बिल : 30 हजार

सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी टुईलाडुंगरी : 7 लाख

विद्युत सज्जा : 4 लाख

जुस्को : 50 हजार

गोलमुरी दुर्गा पूजा कमेटी सर्कर्स मैदान : 5 लाख

विद्युत सज्जा : 3 लाख

बिजली बिल : 40 हजार

एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी पूजा पंडाल : 12 लाख

विद्युत सज्जा : पांच लाख

बिजली बिल : 50 हजार

सिदगोड़ा गड्ढ़ा मैदान पूजा पंडाल : 8.5 लाख

विद्युत सज्जा : 3 लाख

बिजली बिल : 30 हजार

ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति पूजा पंडाल : 10 लाख

विद्युत सज्जा : 5 लाख

बिजली बिल : 60 हजार

शिव शंकर सिंह दुर्गा पूजा समिति पंडाल : 07 लाख

विद्युत सज्जा : 02 लाख

बिजली बिल : लगभग 30 हजार

श्रीश्री सार्वजनिनक दुर्गा पूजा कमेटी गोलपहाड़ी : 17 लाख

विद्युत सज्जा : 03 लाख

बिजली बिल : 30 हजार

श्री राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमेटी गोलमुरी पंडाल : 04 लाख

विद्युत सज्जा : 01 लाख

बिजली बिल : 40 हजार

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा काली पूजा कमेटी प्रमथनगर, परसुडीह : 04 लाख

विद्युत सज्जा : 1.50 लाख

बिजली बिल : 30 हजार

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बागबेड़ा रोड नंबर चार पंडाल : 08 लाख

विद्युत सज्जा : 2.0 लाख

बिजली बिल : 30 हजार

दुर्गा पूजा पर खर्च एक नजर में

557 पूजा पंडाल बनता है जमशेदपुर में

पंडाल निर्माण में 30 करोड़ खर्च

विद्युत सज्जा पर 05 करोड़ खर्च

बिजली बिल पर खर्च -2.25 करोड़

1.50 करोड़- टाप 15 पूजा पंडाल निर्माण में खर्च (प्रति पंडाल 10 लाख)

01 करोड़ - 20 पूजा पंडाल निर्माण में खर्च (प्रति पंडाल 05 लाख)

60 लाख - 30 पूजा पंडाल निर्माण में खर्च (प्रति पंडाल 02 लाख)

20 लाख - 20 पूजा पंडाल निर्माण में खर्च (प्रति पंडाल 01 लाख)

--सभी आंकड़ें लगभग में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.