Jamshedpur East Seat Result : पूर्णिमा दास ने अजॉय कुमार को कितने वोटों से हराया? पढ़ें जमशेदपुर पूर्वी सीट का हाल
Jamshedpur East Assembly Seat Result 2024 जमशेदपुर पूर्वी सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस बार इस सीट से भाजपा की तरफ से रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू चुनाव लड़ रही थीं। डॉक्टर अजॉय कुमार कांग्रेस से चुनावी मैदान थे। जमशेदपुर जिले का हिस्सा होने के साथ यह विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है।
डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर। Jamshedpur East Seat Result 2024: जमशेदपुर पूर्वी सीट पर रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास साहू ने कांग्रेस नेता डॉ अजॉय कुमार को करारी शिकस्त दे दी। पूर्णिमा दास ने अजॉय कुमार को 42871 वोटों से हरा दिया।
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस बार इस सीट से भाजपा की तरफ से रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू (Punima Das Sahu) चुनाव लड़ रही हैं। डॉक्टर अजॉय कुमार (Dr Ajoy Kumar) कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं। जमशेदपुर जिले का हिस्सा होने के साथ यह विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है।
जिले के सभी बड़े सरकारी कार्यालय इस इलाके में होने के चलते यह सीट जिले की राजनीति में खासा दखल रखती है। इसके अलावा झारखंड की राजनीति के धुरी माने जाने वाले रघुवरदास का यह चुनावी क्षेत्र है।
जमशेदपुर सीट का इतिहास
भाजपा के दिग्गज नेता और झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास यहां से विधायक बने थे। 2005 से लेकर 2014 तक हुए तीन विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। 2019 के चुनावों में रघुवर दास को बड़ा झटका लगा।
उनको भाजपा के बागी सरयू राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए करारी शिकस्त दी। यह इलाका व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शैक्षिक संस्थाओं के लिए भी प्रचलित है। इस क्षेत्र में बना कीनन स्टेडियम विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए हमेशा चर्चा में रहता है। इसी इलाके में जंगली जानवरों को संरक्षण देने के लिए बनाया गया दलमा वन्य अभ्यारण्य भी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।