पांच मोबाइल के सीडीआर से खुलेगा राज, डाक्टर यश के बयान की होगी तकनीकी पड़ताल
पुलिस डिमना लेक में दो डॉक्टरों की संदिग्ध मौत की जांच तेज कर रही है, जिसमें पांच लोगों के मोबाइल ...और पढ़ें

मोबाइल बचाने के चक्कर में दो होनहार डॉक्टरों समीर लाल और सक्षम सिंह की जान गई। (फोटो: फाइल)
HighLights
पुलिस दो डॉक्टरों की संदिग्ध मौत की जांच तेज कर रही है।
पांच लोगों के मोबाइल सीडीआर और लोकेशन का विश्लेषण होगा।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, एसएसपी से मिलेंगे।
तकनीकी साक्ष्यों से जोड़ा जा रहा घटनाक्रम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी डॉ. यश का बयान दर्ज किया जा चुका है। चूंकि घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था, इसलिए पुलिस अब पूरी तरह डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों पर निर्भर है।
जांच टीम प्रत्यक्षदर्शी डॉ. यश, उनके मित्र सचिन दुबे तथा अन्य तीन संबंधित लोगों के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स का विश्लेषण कर यह पता लगाएगी कि घटना के समय सभी संबंधित लोगों की वास्तविक लोकेशन क्या थी।
घटना से ठीक पहले और बाद में किससे क्या बातचीत हुई थी। दर्ज बयानों और तकनीकी साक्ष्यों में कोई विरोधाभास तो नहीं है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, आज करेंगे SSP से मुलाकात
उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई 2026 की अलसुबह डॉ. समीर और डॉ. सक्षम सिंह की जलाशय में डूबने से मौत हो गई थी। हालांकि, दोनों डॉक्टरों के स्वजन शुरुआत से ही इसे हादसा मानने से इनकार कर रहे हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस अनुसंधान के प्रमुख बिंदु:
- CDR और लोकेशन: प्रत्यक्षदर्शी डॉ. यश समेत 5 लोगों के मोबाइल का CDR और लोकेशन खंगाला जाएगा।
- समयवार विश्लेषण: घटना के पहले और बाद में हुई कॉल का टाइमलाइन के अनुसार विश्लेषण होगा।
- बयानों का सत्यापन: प्रत्यक्षदर्शी के बयानों का मिलान तकनीकी साक्ष्यों (लोकेशन व टाइम) से किया जाएगा।
- हत्या के कोण पर जांच: परिजनों द्वारा जताई गई हत्या की आशंका के बिंदु पर भी गहनता से जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो होनहार डॉक्टरों की डूबने से मौत, मोबाइल बचाने के चक्कर में गई जान; कैंपस में सन्नाटा
