विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में MGM कॉलेज के दो MBBS छात्रों की डिमना लेक में डूबने की आशंका, देर रात तक तलाशी अभियान जारी

By Amit TiwaryEdited By: Piyush Pandey
Published: Fri, 24 Jul 2026 06:46 AM (IST)

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्रों के डिमना लेक में डूबने की आशंका है। पुलिस और छात्रों द्वारा देर रात से उनकी तलाश जारी है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो छात्र डिमना लेक में डूबे।

  2. पुलिस और छात्रों द्वारा देर रात से तलाश जारी है।

  3. अंधेरे के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्रों के डिमना लेक में डूबने की आशंका से गुरुवार देर रात हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही छात्रों के कई साथी डिमना लेक पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र गुरुवार रात डिमना लेक गए थे। इसी दौरान उनके पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। देर रात तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी परेशानी आ रही थी।

घटना की खबर फैलते ही मेडिकल कालेज के छात्र घटनास्थल पर पहुंचने लगे। पुलिस स्थानीय लोगों और छात्रों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

Jamshedpur News

इधर, एमजीएम मेडिकल कालेज प्रबंधन का कहना है कि उन्हें देर रात तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी।

पुलिस और प्रशासन की ओर से भी छात्रों की पहचान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस और बचाव दल दोनों छात्रों की तलाश में जुटे हैं। मामले में आधिकारिक पुष्टि और रेस्क्यू अभियान की प्रगति का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तीन इंटर्न डाक्टर यश, समीर और सक्षम देर रात डिमना लेक पहुंचे थे। इसी दौरान एक का मोबाइल डिमना लेक से जुड़े एक तालाब में गिर गया। मोबाइल निकालने के प्रयास में पहले एक इंटर्न पानी में उतरा और उसके बाद दूसरा भी उसे बचाने के लिए गया। इस दौरान समीर और सक्षम दोनों डूब गए।

घटना की सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और अन्य इंटर्न डाक्टरों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है। दोनों लापता इंटर्न डाक्टरों की तलाश जारी है। यश कुमार एमबीबीएस बैच-2020 के छात्र हैं। जानकारी के मुताबिक, सक्षम कुमार डाल्टनगंजमीर कुमार जमशेदपुर के काशीडीह का निवासी है।