Jamshedpur Crime News: दुकानदार की गला रेतकर सड़क किनारे फेंका... तड़पते व्यक्ति की इस तरह से अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamshedpur Crime News जमशेदपुर में अपनी किताब की दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने उसकी गला रेतकर सड़क के किनारे फेंककर चले गए। जिसे किसी तरह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जमशेदपुर, जासं। बिरसानगर मोहरदा स्थित आस्था ट्विन सिटी के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल मिला। स्थानीय लोगों ने 100 डायल पर इसकी सूचना पुलिस को दी। बिरसानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल की जेब से पुलिस ने पहचान पत्र बरामद किया है, जिसके आधार पर उसकी पहचान टेल्को क्रास रोड नंबर 19 निवासी शैलेन महतो के रूप में की गई है। जानकारी पर एएसपी सिटी सुधांशु जैन भी अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस को शुभम ने बताया बारीडीह में उसकी किताब की दुकान है। वह दुकान बंद कर घर वापस जा रहा था। आस्था ट्वीन सिटी के पास उसने व्यक्ति को घायल देखा। उसे लगा कोई व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा हुआ है और आगे निकल गया। आगे जाकर वह फिर से वापस लौटा और व्यक्ति के करीब गया। देखा की व्यक्ति को कुछ कुत्ते घेर कर बैठे है और उसका गला कटा हुआ है। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना स्थल से पुलिस ने घायल का मोबाइल भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही कि आपसी रंजिश में व्यक्ति के साथ घटना हुई है।
हिरासत में ब्राउन शुगर के अड्डे पर फायरिंग करने वाला
जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में ब्राउन शुगर के अड्डे पर रविवार देर रात फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें तूफान टुडू नामक व्यक्ति के दाहिने गाल को जख्म करते हुए गोली निकल गई थी। पुलिस ने मामले में शहनवाज उर्फ साेनू को हिरासत में लिया है जो ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है और थाना का मुखबिर भी रहा है। उसके पास से अब तक फायरिंग में उपयोग पिस्तौल बरामद नहीं हो पाया है। जफर के घर के पास ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री होती है। उसके घर से कुछ ही दूरी पर तूफान टुडू रहता है। घर के सामने अड्डाबाजी को लेकर वह विरोध करता था। उसका विवाद सोनू गांजा के साथ हुआ था। देर रात सोनू गांजा ने उस पर फायरिंग कर दी और भाग निकला था।
सीतारामडेरा में युवक ने की खुदकुशी
जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र कल्याण्नगर निवासी 48 वर्षीय सपन दत्ता ने सोमवार देर रात दस बजे फांसी लगा खुदकुशी कर ली। स्वजनों ने पुलिस को बताया सपन दत्ता तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।