Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षक बना भक्षक: दारोगा ने 3 दिन तक विधवा से बंधक बनाकर किया रेप, पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, मामला दर्ज

    By Anwesh AmbashthaEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sun, 21 May 2023 12:46 AM (IST)

    जमशेदपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक रक्षक भक्षक बन गया। शहर के मानगो के आजादनगर इलाके में एक दरोगा द्वारा विधवा महिला को घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

    Hero Image
    दारोगा ने 3 दिन तक विधवा से बंधक बनाकर किया रेप, पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक रक्षक भक्षक बन गया। शहर के मानगो के आजादनगर इलाके में एक दरोगा द्वारा विधवा महिला को घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप है कि थाने के पूर्व दारोगा विमल कुमार ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरइटी थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला को तीन दिनों तक एक मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने विरोध करने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी भी दी।

    दारोगा समेत 3 महिलाएं भी हैं आरोपी

    इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दारोगा वर्तमान में पटमदा के बोड़ाम थाने में पदस्थापित है। महिला ने न्याय के लिए न्यायालय में शिकायतवाद दाखिल कराया था, जिसमें दारोगा समेत सुनिता सवैया, पूनम सवैया और निलय सवैया को भी आरोपित बताया है।

    आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला ने बताया कि दारोगा ने शारीरिक संबंध बनाए जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। एक दिसंबर 2022 को उसने एमजीएम अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया, जिसके कारण समाज में उसका जीना दूभर हो गया है।

    घटना 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 तक की है। महिला का आरोप है कि उसने दारोगा की शिकायत एसएसपी व आजादनगर थाने तक निबंधित डाक से भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    तीनों महिला मानगो दाईगुट्टू क्षेत्र की निवासी हैं। न्यायालय ने महिला की दर्ज शिकायतवाद को बिरसानगर एसटी-एसएसी थाने को जांच के लिए भेजा था।

    क्या है पूरा मामला?

    गम्हरिया की महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह शादी-विवाह समारोह में बर्तन-धोने का काम करती है। 16 अप्रैल 2022 को मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड आजादनगर में एक पार्टी में काम करने के लिए गई थी।

    उसके साथ काम करने वाली तीन महिलाओं ने एक मकान में सफाई करने के नाम पर उसे दारोगा के पास पहुंचा दिया। वह दारोगा को देखकर डर गई।

    इसके बाद कमरे में बंद कर दारोगा ने जान का भय दिखाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। दूसरे दिन सुबह कमरे में बंद कर दारोगा चला गया।

    आरोपी उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा और विरोध पर मारपीट की। साथ ही मकान से फेंक देने की धमकी भी दी। शारीरिक संबंध बनाने के बाद दारोगा चला जाता था।

    18 अप्रैल की रात आठ बजे उसे कार में बैठाकर दारोगा जुगसलाई मुहल्ला ले गया, वहां उसे उतार दिया। किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद वह किसी तरह अपने गम्हरिया स्थित मायका पहुंची और स्वजनों को जानकारी दी।

    पुलिसकर्मियों के साथ आकर देता था धमकी

    इसके बाद जब वह गर्भवती हुई तब उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उसने बच्ची को जन्म दिया और जब दोनों स्वस्थ हुए फिर वह घर चली गई। 

    इधर दारोगा पुलिसकर्मियों के साथ उसे घर पर आया और धमकी देते हुए कहा कि अगर थाने गई तो जान से मार देगा।

    comedy show banner
    comedy show banner