विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur History : जमशेदपुर ने पूरे किए नामकरण के 102 वर्ष, यही रखी गई थी भारत में औद्योगिक क्रांति की नींव

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Sat, 02 Jan 2021 07:57 AM (IST)

Jamshedpur. लार्ड चेम्सफोर्ड ने कंपनी के संस्थापक जमशेद जी नशरवान जी टाटा को सम्मान देते हुए शहर का नामकरण करते ...और पढ़ें

जमशेदपुर की स्‍थापना के दो जनवरी को 102 साल पूरे हो गए।
जमशेदपुर की स्‍थापना के दो जनवरी को 102 साल पूरे हो गए।

जमशेदपुर, जासं। देश भर में जमशेदपुर की पहचान क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी के नाम से विख्यात है। इस शहर में वर्ष 1907 में जेएन टाटा के सपनों को पूरा करने के लिए उनके बेटे सर दोराब जी टाटा ने भारत में औद्योगिक क्रांति की नींव रखते हुए टाटा स्टील एंड आयरन कंपनी (वर्तमान में टाटा स्टील) कंपनी की स्थापना की थी।

टाटा स्टील ने पहले विश्वयुद्ध में काफी मदद की थी। इसलिए तब भारत के वायसराय लार्ड चेम्सफोर्ड दो जनवरी 1919 में कंपनी प्रबंधन को बधाई देने और आभार व्यक्त करने जमशेदपुर आए थे। तब कंपनी जहां स्थापित थी उसका नाम साकची था। लार्ड चेम्सफोर्ड ने कंपनी के संस्थापक जमशेद जी नशरवान जी टाटा को सम्मान देते हुए शहर का नामकरण करते हुए इसे जमशेदपुर नाम दिया। वहीं, कालीमाटी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर हुआ था। इस नामकरण के शनिवार दो जनवरी को 102 साल पूरे हो रहे हैं।

किसी महानगर से कम नहीं है जमशेदपुर

ट‍िस्‍को के अधिकारियों के साथ लार्ड चेम्‍सफोर्ड। 

आज यह शहर भले ही अपनी स्थापना के 102 वर्ष पूरे कर रहा है लेकिन जमशेदपुर किसी महानगर से कम नहीं है। यहां भारी वाहन निर्माण करने वाली टाटा मोटर्स है तो इंजन बनाने वाली कंपनी टाटा कमिंस, वाहनों के ऊपरी ढ़ांचे के लिए स्टील बनाने वाली टाटा ब्लूस्कोप, बेयरिंग बनाने वाली कंपनी टाटा टिमकेन और खाद्य प्रद्धार्थो की पैकेजिंग करने वाली कंपनी टिनप्लेट की स्थापना हुई।

टाटा स्‍टील देश की सबसे बड़ी इस्‍पात उत्‍पादक कंपनी

जमशेदपुर के बिष्‍टुपुर की पुरानी तस्‍वीर। 

चौड़ी सड़क, सड़क के किनारे छायादार वृक्ष, शहर के बगल में पेयजल आपूर्ति के लिए डिमना डैम, 24 घंटे निर्बाध बिजली की पूरी व्यवस्था है। इसके अलावे यहां शावक नानावटी टेक्नीकल इंस्टीट्यूट सहित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नेशनल मेटलर्जी लेबोरेट्री, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, अल कबीर पॉलिटेक्नीक कॉलेज जैसे राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थान संचालित है। वर्तमान में टाटा स्टील 11 मिलियन टन स्टील उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी निजी इस्पात उत्पादन कंपनी है। जमशेदपुर देश का एकमात्र ऐसा शहर है जिसके मूलभूत सुविधाओं का ध्यान कोई निजी कंपनी करती है।