संस्कारों का पढ़ा पाठ, जीते पुरस्कार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और संस्कारों की बेहतर समझ विकि
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और संस्कारों की बेहतर समझ विकसित करने उद्देश्य से आयोजित जागरण संस्कारशाला के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। दैनिक जागरण की ओर से इसके लिए सोनारी स्थित डीएवी कन्या उच्च विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस बार कुल 45 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इनमें जागरण संस्कारशाला परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अर्नब मल्लिक भी शामिल रहे। डीएवी कन्या उच्च विद्यालय के खचाखच भरे हॉल में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह शामिल हुए तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा कुमार ने शिरकत की। मौके पर दैनिक जागरण जमशेदपुर के सहायक संपादक शशि शेखर, सहायक महाप्रबंधक दिलावर साहू समेत डीएवी कन्या उच्च विद्यालय व दैनिक जागरण परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संस्कारों की समझ विकसित करने के दैनिक जागरण के इस मुहिम की सराहना की।
--------------
देशभर में 12 लाख से ज्यादा बच्चे हुए शामिल
दैनिक जागरण की ओर से 2011 में जागरण संस्कारशाला कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, सामाजिक व नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह आयोजन हर साल पूरे भारत में किया जाता है। इस प्रक्रिया में कुछ चुने हुए लेख को देशभर में प्रकाशित किया जाता है। बच्चे इन लेखों को पढ़ते हैं और निर्धारित तिथि पर इससे संबंधित लिखित परीक्षा में शामिल होते हैं। जागरण संस्कारशाला कार्यक्रम में देशभर से औसतन 12 लाख बच्चे भाग लेते हैं। इस वर्ष भी देशभर के साथ ही जमशेदपुर व आसपास के चाईबासा, सरायकेला, घाटशिला, चक्रधरपुर, चांडिल के 33 स्कूलों से 4500 बच्चों ने इसमें भाग लिया।
-----------------
जागरण संस्कारशाला- 2018 के ये रहे विजेता ग्रुप ए
अर्नब मल्लिक व ऋषव राज- सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल, अनुष्या सिंह व नवल सिंह- लिटिल फ्लॉवर स्कूल, नेहा पाल-ब्लू बेल्स इंग्लिश हाईस्कूल, विश्वजीत तोराई व प्रेम कुमार शर्मा- डीएवी मध्य विद्यालय,शिवराज दास व आस्तिक मंडल -ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल। तमन्ना श्रीवास्तव -एडीएल सनशाइन स्कूल। ऋतिका मुर्मू-एसडीएसएम स्कूल। प्रतीक चक्रवर्ती व राफे इकबाल -सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल।
--
ग्रुप डी
सुष्मिता घोष : संत विवेका इंग्लिश स्कूल। खुशबू कुमारी-साउथ प्वाइंट स्कूल। विशाल चावला-एडीएलएस सनशाइन। युविका गुप्ता व पल्लवी चौधरी -लिटिल फ्लावर स्कूल। सानिया शर्मा -साउथ प्वाइंट स्कूल। ऋषि रंजन -सेंट्रल पब्लिक स्कूल। अमित कुमार महतो -सेंट फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल। गुनगुन चक्रवर्ती -विद्याभारती चिन्मया विद्यालय। आदर्श कुमार सिंह -एसडीएसएम स्कूल। अविनाश सवैयां-डीपीएस, चाईबासा। संतोष राय : डीएवी मध्य विद्यालय। निकिता कुमारी -विकास विद्यालय। अंजलि शर्मा : शिक्षा निकेतन। अमित दास : आरएमएस स्कूल, बालीचेला।
--
ग्रुप सी
रतन प्रिया -लिटिल फ्लावर स्कूल। हर्षित कुमार -आरवीएस अकादमी। संजना कुमारी-डीएवी कन्या उ. वि.। खुशी -विद्याज्योति स्कूल। स्तुति विनीत -आरवीएस अकादमी। आदित्य प्रकाश-विद्याभारती चिन्मया विद्यालय। निखिल वर्मा व गौरव कुमार-सेंट मेरीज ¨हदी स्कूल। धैर्य शर्मा-एसडीएसएम। आयुष रंजन-विद्याभारती चिन्मया विद्यालय। रवि कुमार-ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल। अंजना महतो-विद्याभारती चिन्मया विद्यालय। जाह्वी शर्मा : विकास विद्यालय। कुमारी श्रुति : सेंट मेरीज ¨हदी स्कूल। अपूर्व तृप्ति हुराद : विद्याभारती चिन्मया विद्यालय। नीति कुमारी : डीएवी कन्या उ. वि.। पूजा कुमारी : डेफोडिल्स इंग्लिश स्कूल।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।