Move to Jagran APP

डॉक्टर साहब अगले माह मेरी शादी है, चेहरे से दाग कैसे हटेगा

गर्मी की वजह से चेहरा झुलस रहा है। चेहरे पर मुंहासे छाई की समस्या के साथ फंगल इंफेक्शन भी है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आपको महंगा पड़ सकता है।

By Edited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 10:00 AM (IST)
डॉक्टर साहब अगले माह मेरी शादी है, चेहरे से दाग कैसे हटेगा
डॉक्टर साहब अगले माह मेरी शादी है, चेहरे से दाग कैसे हटेगा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गर्मी की वजह से चेहरा झुलस रहा है। चेहरे पर मुंहासे, छाई की समस्या के साथ फंगल इंफेक्शन भी है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आपको महंगा पड़ सकता है। उक्त बातें सोमवार को शहर के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर ने कहीं। वह दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न-प्रहर में लोगों को उनके सवालों का जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा कि गर्मी के कारण आपकी त्वचा झुलस जाती है और रूखी भी हो जाती है। त्वचा का रंग भी पहले से ज्यादा गहरा हो जाता है। ऐसे में लोग कई तरह के क्रीम लगाते हैं। यह खतरनाक है। इन क्रीमों में स्टेरॉयड की मात्रा ज्यादा होती है, जो चेहरे को नुकसान पहुंचाती है और उसके बाद दवा भी काम नहीं करता है। डॉ. राजीव ठाकुर से लोगों की बातचीत का प्रमुख अंश..। सवाल : चेहरे पर छाई है। दवा खाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है। - मीना सिंह, सीतारामडेरा। जवाब : गर्मी में चेहरे पर धूप पड़ने से छाई बढ़ जाती है। इसलिए धूप में निकलने से बचें। हारर्मोनल परिवर्तन के कारण भी छाई होती है। सवाल : मेरे शरीर में छोटे-छोटेा मासा हो गए हैं। क्या करें? -साधना चक्रवर्ती, कदमा। जवाब : 50 साल के बाद शरीर में सफेद रंग के मासा निकलता है। यह सफेद दाग नहीं है। फिर भी अगर मन में किसी तरह के भ्रम है तो किसी चर्म रोग विशेषज्ञ से दिखा लें। सवाल : पटाखे से हाथ झुलस गया था। जख्म तो ठीक हो गया है पर दाग नहीं गया है। क्या करें? -मदन कुमार, मानगो। जवाब : दाग भी ठीक हो जाएगा। इसके लिए दवा खानी पड़ती है। इसके बाद सर्जरी भी की जाती है। सवाल : चेहरे पर छोटे-छोटे तील निकल आए हैं? - पायल धतकीडीह। जवाब : लेजर पद्धति से इसका इलाज संभव है। इससे चेहरा साफ होने के साथ-साथ दाग भी हट जाते हैं। सवाल : मेरे पिताजी के पैर के तलवा में गांठ हो गया है। कैसे ठीक होगा। -मोनिका कुमारी, सोनारी। जवाब : लेजर पद्धति से इसे हटाया जाता है। ठीक हो जाएगा। सवाल : मेरे छह साल की बेटी है। उनके शरीर पर फुंसी जैसा हो गया है। उसमें पानी भर गया है। बुखार भी आ रहा है। -ममता, सोनारी। जवाब : यह चिकनपॉक्स का लक्षण है। इसके लिए दवा खाना पड़ता है। ठीक हो जाएगा। दाग भी हट जाएगा। सवाल : पैर में फंगल इंफेक्शन होता है। दवा छोड़ देने से फिर हो जाता है? - इंद्राणी राय चौधरी, सोनारी। जवाब : गर्मी में पसीना अधिक होता है। इस वजह से फंगल इंफेक्शन होता है। पैर को साफ रहें। पसीने वाले जगह पर मडिकेटेड पाउडर या फिर ठंड वाले पाउडर लगाए। इससे राहत मिलेगी। सवाल : एक्जिमा हो गया है? - योगेंद्र प्रसाद, बालीगुमा। जवाब : गर्मी में चमड़ा रुखा हो गया है। इसलिए बेहतर होगा कि नारियल तेल लगाए। इससे एक्जिमा बार-बार नहीं होगा। दवा का कोर्स भी पूरा करें। सवाल : अगले माह हमारी शादी होने वाली है। चेहरे पर मासा व दाग भी है। कैसे ठीक होगा? -प्रभाकर कुमार, चक्रधरपुर। जवाब : लेजर ट्रीटमेंट से मासा व दाग दोनों खत्म हो जाएगा। इलाज के दो से तीन सप्ताह के अंदर दाग खत्म हो जाता है। सवाल : आंख के नीचे काला घेरा हो गया है। - मो. अफरोज, मानगो। जवाब : नींद पूरी नहीं होने की वजह से काला घेरा निकल आता है। धूप में निकलने से भी बढ़ जाता है। अधिक मोबाइल के इस्तेमाल से भी काला घेरा होने की समस्या बढ़ रही है। इसे हटाने के लिए दवा खानी पड़ती है। सवाल : मेरे बाल तेज गति से झड़ रहा हैं? -शेखर, जुगसलाई। जवाब : दो कारणों से बाल झड़ता है। एक जेनिटक व दूसरा खान-पान, प्रदूषण सहित अन्य कारणों से। देखना होगा कि किस कारण से गिर रहा है। रोकने का उपाय है। मैजो थेरेपी से इसका इलाज संभव है। सवाल : दो साल से दोनों जांघ में दाद-खुजली की समस्या है? - शिवपूजन ठाकुर, पोस्ट ऑफिस रोड, मानगो। जवाब : दाद-खुजली होने पर अपने से क्रीम नहीं लगाना चाहिए। उसी कारण से ऐसा हो रहा है। यह फंगल इंफेक्शन है, जो पसीना होने की वजह से बढ़ जाता है। साफ-सफाई रखें। पसीना से बचें। बाहर का क्रीम अपने से खरीद कर बिल्कुल नहीं लगाए। सवाल : गर्मी में हमारे शरीर से पसीना व बदबू अधिक आती है। क्या करूं? -संदीप कुमार, रायरंगपुर। जवाब : यह एक तरह की बीमारी है, जो उम्र बढ़ने के साथ होती है। अपने पास कॉटन रुमाल रखें। साफ-सफाई जरूरी है। ठंड वाले पाउडर रखें। सवाल : चेहरे पर दाग है वह कैसे हटेगा? - उज्जवल मंडल, हल्दीपोखर। जवाब : केमिकल पीलिंग व लेजर पद्धति से इसे हटाया जाता है।

सवाल : धूप में निकलने से हमारे चेहरा काला पड़ जाता है? - पपायी चक्रवर्ती, भाटिया बस्ती, कदमा। जवाब : धूप में निकलने से बचें। किसी अच्छे कंपनी का सन स्क्रीन लगाए।

सवाल : गर्मी में चेहरे पर मुंहासे अधिक बढ़ जाता है? - निशा, गम्हरिया। जवाब : ऑयली स्किन वाले चेहरे पर मुंहासे अधिक निकलते है। पानी अधिक से अधिक पीए। चेहरा साफ रखें। इसका इलाज संभव है। सवाल : जांघ पर लाल-लाल दाने निकल आए है? - राजेश कुमार देव, हाता। जवाब : यह फंगल इंफेक्शन है। दवा का कोर्स पूरी करनी होगी। सवाल : गर्मी में चेहरा झुलस रहा है? -अभिषेक कुमार, टेल्को। जवाब : धूप से बचना होगा। अगर बाहर निकलते तो चेहरे को अच्छी तरह से ढक कर निकले। इसके साथ ही गोविंदपुर से सीता देवी, टेल्को से अनुज सिंह, माधव कुमार सहित अन्य लोगों ने भी पूछें सवाल।

गर्मी से बचने का सुझाव - धूप से बचें। अगर जाते भी है तो चेहरे को अवश्य ढके। - किसी अच्छे कंपनी का सन स्क्रीन लगाए। हेलमेट का भी इस्तेमाल करें। हेल्मेट न सिर्फ सिर बचाता है बल्कि यह पूरे चेहरे को भी बचाता है। - अंडर गारमेंट को अच्छी तरह से धोएं। चेहरे को दिन में तीन बार धोए। - चेहरे को दिन में तीन बार धोए। खान-पान में मौसमी फल को शामिल करें। - खाली पेट घर से न निकले। तैलीय खाद्य-पदार्थ से परहेज करें। खूब पानी पीएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.