भोजन व पानी पीने का तरीका सीख जाएं तो कम हो जाएंगी बीमारियां
पानी पीने से लेकर भोजन करने तक का सही तरीका लोगों को पता होना चाहिए। इससे बीमारियां कम हो जाएंगी और लोग खुशहाल रहेंगे।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पानी पीने से लेकर भोजन करने तक का सही तरीका लोगों को पता होना चाहिए। इससे बीमारियां कम हो जाएंगी और लोग खुशहाल रहेंगे।
ये बातें सोमवार को योग शिक्षक अरविंद प्रसाद ने कहीं। वह दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'प्रश्न-प्रहर' में लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। अरविंद प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पांच बिंदुओं पर खास ध्यान देने की जरूरत है। पानी कभी भी खड़ा होकर नहीं पीना चाहिए। इसके साथ ही धीरे-धीरे घूंट-घूंटकर पीना चाहिए। फ्रीज का पानी बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। यह काफी नुकसानदायक होता है। इसी तरह भोजन करने का सही तरीका सभी को मालूम होना चाहिए। सुबह में राजा जैसा, दोपहर में प्रजा और रात में भिखारी जैसा भोजन करना चाहिए। वहीं सांस लेने का सही तरीका भी सभी को पता होना चाहिए। सांस धीरे-धीरे व लंबा भरना और छोड़ना चाहिए। इसके साथ ही योग व व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल कर प्राकृतिक के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। अरविंद प्रसाद से लोगों की बातचीत के प्रमुख अंश..। सवाल : लीवर सिरोसिस के साथ-साथ मधुमेह व किडनी की भी बीमारी है।
- अरुण पांडे, बिरसानगर।
जवाब : कपालभांति प्राणायाम के साथ-साथ अनुलोम-विलोम व भ्रस्त्रिका करें। दूध व दूध से बनी चीजें न खाएं। मुर्गा-मीट से भी परहेज करें। कच्चा हल्दी का रस पीने से लीवर सिरोसिस में लाभ मिलेगा।
सवाल : बायें पैर में घुटने से नीचे सूजन हो गया है। - भानु कुमार, बारीडीह।
जवाब : पानी नहीं पीने की वजह से इस तरह की समस्या होती है। पानी कम पीने से मसल्स में खिंचाव महसूस होने लगता है। पानी उबाल कर पीएं। अनुलोम-विलोम व भ्रस्त्रिका भी करें।
सवाल : डकार व पेट साफ नहीं होने की शिकायत है।
-वैजयंती देवी, मानगो।
जवाब : पेट साफ करने के लिए त्रिफला चूर्ण रात में गर्म पानी में एक चम्मच मिलाकर पीएं। देर रात को खाना खाने से पचता नहीं है। वही कब्ज बन जाता है। आजवाइन तीन दिन तक रात में चबाते-चबाते निगल जाएं। इससे पेट साफ होगा। खाने के 45 मिनट पहले व डेढ़ घंटे बाद पानी पीना चाहिए।
सवाल : ज्यादा देर तक खड़ा होने से कमर दर्द देता है।
-योगेंद्र राय, शंकोसाई।
जवाब : ज्यादा देर तक खड़ा होने से किसी भी व्यक्ति के कमर में दर्द देता है। फिर भी आपको समस्या है तो पांच आसन (मकरासन, भुजंगआसन, मरकटासन, शलभासन व रोलिंग-राकिंग) करना होगा। इससे काफी लाभ मिलेगा।
सवाल : साइटिका से ग्रस्त हूं। शीला गुप्ता, आदित्यपुर।
जवाब : मकरासन, भुजंगआसन, मरकटासन, शलभासन व रोलिंग- रॉकिंग आसन करें। इससे लाभ मिलेगा।
सवाल : सांस फूलने की समस्या है। मधुमेह भी है।
-श्याम सुंदर शर्मा, जोजोबेड़ा।
जवाब : मधुमेह में दूध बिल्कुल नहीं पीएं। अनुलोम-विलोम व भ्रस्त्रिका करें। इसके साथ ही देसी गाय का गोमूत्र पीने की कोशिश करें।
सवाल : प्लेट्लेट्स कम हो गया है। क्या करें। -पापाई चक्रवर्ती, कदमा।
जवाब : नीम के पेड़ पर चढ़ा गिलोय या उसका पता व पपीता का एक पता लेकर पीस लें। इसके बाद उसे गारकर रस पी लें। एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर प्लेट्लेट्स बढ़ जाएगा।
सवाल : घुटना व कमर दर्द की शिकायत है। सिर व कान में गर्मी जैसे महसूस होता है।
-कांता अग्रवाल, काशीडीह।
जवाब : शरीर के वजन का 10 फीसद से अधिक पानी पीना चाहिए। पानी नहीं पीने की वजह से भी इस तरह की समस्या होती है। घुटना दर्द से निजात के लिए एक ग्राम चूना को गर्म पानी में मिलाकर पीएं। इससे राहत मिलेगी।
सवाल : डिप्रेशन में हूं। क्या करूं।
-रमनीकांत महतो, पटमदा।
जवाब : अनुलोम-विलोम व भ्रस्त्रिका करें। 15 से 20 दिन में डिप्रेशन खत्म हो जाएगा।
सवाल : मधुमेह तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण व निदान बताए।
- करम अली खान, कदमा।
जनाब : बदलते लाइफ स्टाइल की वजह से मधुमेह बढ़ रहा है। 50 ग्राम काली जीरी, 100 ग्राम आजवाइन, 250 ग्राम मेथी मिलाकर रख लें। इसके बाद एक चम्मच गर्म पानी में डालकर पी लें। इससे मधुमेह नियंत्रित रहेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।